Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra की वजह से नहीं हो पाया डेब्यू? रात 2 बजे प्रोड्यूसर के फोन ने तबाह कर दी थी एक्टर की जिंदगी

    Updated: Sun, 03 May 2026 10:25 PM (IST)

    अभिनेता रजनीश दुग्गल ने बताया कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'यकीन' में काम करने का मौका मिला था, लेकिन कथित तौर पर प्रियंका के नए कलाकार के स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रजनीश दुग्गल (Rajniesh Duggal) एक भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं। उन्हें मुख्य तौर पर साल 2008 में आई फिल्म 1920, साल 2015 में आई एक पहेली लीला, वजह हो तुम, लाल रंग और डेंजरस इश्क जैसी मूवीज के लिए जाना जाता है।

    उन्होंने 'ग्रासिम मिस्टर इंडिया' का खिताब भी जीता है। हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने का मौका मिला था लेकिन किन्हीं कारणों से वो ये मौका गवां बैठे।

    यह भी पढ़ें- Tumbbad 2 की स्टार कास्ट हुई फाइनल, Priyanka Chopra या Katrina Kaif किसने मारी बाजी?

    IANS के साथ एक विशेष बातचीत में रजनीश ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अभिनीत फिल्म 'यकीन' (Yakeen) में काम करने के लिए उन्हें लगभग साइन कर लिया गया था।

    प्रोड्यूसर ने रजनीश को क्या बताया कारण?

    रजनीश ने बताया कि उनसे कहा गया कि प्रियंका किसी न्यूकमर के साथ काम नहीं करना चाहतीं। इस पर बात करते हुए रजनीश ने कहा,“मेरे करियर की शुरुआत में एक घटना हुई थी, जो ‘यकीन’ नामक फिल्म के लिए थी। उस समय मैंने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म करने के लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था। मैं उस समय इंडस्ट्री में बिल्कुल नया था। मैं एक्टिंग का कोर्स कर रहा था।"

    Rajniesh (1)

    किसका था फैसला?

    एक्टर ने आगे कहा- 'प्रियंका चोपड़ा पहले से ही एक बड़ा नाम थीं, क्योंकि वह सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्में कर रही थीं। देखिए, मैं सम्मानपूर्वक कहना चाहता हूं कि मुझे यह भी नहीं पता कि यह उनका फैसला था, उनके मैनेजर का, या प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों का, लेकिन मुझे रात के 2 बजे फोन आया और बताया गया कि फिल्म में कोई समस्या है और वह यह है कि प्रियंका चोपड़ा एक नए कलाकार के साथ काम नहीं करना चाहतीं।'

    Rajniesh (2)

    बता दें कि सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में रजनीश ने बताया था कि इस वजह से वो काफी डिप्रेशन में भी चले गए थे क्योंकि उन्होंने फिल्म के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। इसके बाद उनके एक दोस्त ने इससे बाहर आने में उनकी मदद की थी।

    यह भी पढ़ें- जब कमर लचकाकर प्रियंका की लाइमलाइट लूट ले गई थीं 'चंद्रमुखी चौटाला', लटकों-झटकों से नौजवानों को किया था घायल

     

    खबरें और भी