Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जब कमर लचकाकर प्रियंका की लाइमलाइट लूट ले गई थीं 'चंद्रमुखी चौटाला', लटकों-झटकों से नौजवानों को किया था घायल

    Updated: Sat, 02 May 2026 05:20 PM (IST)

    चंद्रमुखी चौटाला उर्फ कविता कौशिक ने 13 साल पहले एक आइटम सॉन्ग से खूब तहलका मचाया था। उन्होंने फिल्म में एक गाने से प्रियंका चोपड़ा लाइमलाइट लूट ली थी। ...और पढ़ें

    कविता कौशिक ने जब लूटी प्रियंका की लाइमलाइट/ फोटो- Instagram

    कविता कौशिक ने जब लूटी प्रियंका की लाइमलाइट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कविता कौशिक टीवी इंडस्ट्री की एक बड़ी अभिनेत्री हैं। साल 2001 में उन्होंने 'कुटुंब' सीरियल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, सब टीवी के शो 'एफआईआर' में 'चंद्रमुखी चौटाला' के उनके किरदार ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय कर दिया।

    क्या आपको पता है कि सबकी फेवरेट 'चंद्रमुखी चौटाला' ने 13 साल पहले प्रियंका चोपड़ा की फिल्म में एक 'आइटम सॉन्ग' से सिर्फ तहलका ही नहीं मचाया था, बल्कि 'देसी गर्ल' की लाइमलाइट भी लूट ली थी। कौन सा था वह आइटम सॉन्ग, जिससे कविता कौशिक ने फैंस के दिलों पर छुरियां चलाई थीं? नीचे विस्तार से पढ़ें पूरी डिटेल्स:

    कमरिया लचकाकर सबको लगाई थी तीखी मिर्ची

    कविता कौशिक ने फिल्म 'एक हसीना थी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'मुंबई कटिंग' और 'फिल्लम सिटी' जैसी फिल्मों में भी काम किया। कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद कविता कौशिक ने 5 साल बाद प्रियंका चोपड़ा और राम चरण की सुपरफ्लॉप फिल्म 'जंजीर' में काम किया। साल 2013 में आई इस फिल्म में कविता कौशिक ने एक आइटम सॉन्ग किया था।

    उनके इस आइटम सॉन्ग का टाइटल 'शकीला बानो' था। श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) की आवाज में गाया गया 'शकीला बानो' गाना कोई बहुत बड़ा हिट ट्रैक तो नहीं बन पाया, लेकिन इस गाने में 'चंद्रमुखी चौटाला' के एक्सप्रेशन्स और लटकों-झटकों की काफी चर्चा हुई। इस आइटम नंबर में वह प्रियंका चोपड़ा को भी कड़ी टक्कर देती हुई दिखाई दी थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मुझे घुटन होती है...' चंद्रमुखी चौटाला की छवि क्यों तोड़ना चाहती हैं कविता कौशिक? बताई असली वजह

    कविता कौशिक का आइटम सॉन्ग देखकर शॉक्ड रह गए थे फैंस

    कविता कौशिक को पहली बार इस बोल्ड गेटअप में देखकर फैंस के भी होश उड़ गए थे। इस गाने को यूट्यूब पर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा था, "इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला देखते ही देखते क्या हो गईं!" दूसरे यूजर ने लिखा, "ओह गॉड! मुझे नहीं पता था कि चंद्रमुखी चौटाला इतनी हॉट हो सकती हैं।"

    kavita kaushik  (2)

    एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये तो एफआईआर गर्ल है, ये इस आइटम सॉन्ग में बहुत ही बेहतरीन लग रही हैं।" एक और यूजर ने लिखा, "श्रेया घोषाल कोई भी गाना गा सकती हैं।" आपको बता दें कि इस गाने के लिरिक्स मनोज यादव ने लिखे थे और इसका म्यूजिक आनंद राज आनंद ने दिया था। 'जंजीर' फिल्म का बजट 45 से 60 करोड़ रुपये के बीच था, लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।

    यह भी पढ़ें- 55 साल पहले आया हेलेन का वो गाना, Asha Bhosle की आवाज पर मचा था बवाल; बैन हुआ था कल्ट सॉन्ग