Tumbbad 2 की स्टार कास्ट हुई फाइनल, Priyanka Chopra या Katrina Kaif किसने मारी बाजी?
साल 2018 की हिट फिल्म तुम्बाड के सीक्वल तुम्बाड 2 की रिलीज डेट 3 दिसंबर 2027 घोषित हो गई है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कै ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2018 में आई हॉरर ड्रामा फिल्म तुम्बाड (Tumbbad) को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फैंस लंबे समय से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे और अब तुम्बाड 2 (Tumbbad 2) की घोषणा ने उनकी इस बेचैनी को नए पंख दे दिए हैं।
सीक्वल की रिलीज डेट एक दिन पहले घोषित की गई थी। वहीं अब फैंस के मन में ये उत्सुकता बनी हुई है कि इसके सीक्वल में किसे कास्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 'हस्तर' के बाद आएगा 'प्रलय', Tumbbad 2 का खौफनाक मोशन पोस्टर आउट; 'पाप और लालच' का चक्र फिर हुआ शुरू
फिल्म ने री-रिलीज पर तोड़े थे रिकॉर्ड
सात साल पहले रिलीज हुई 'तुम्बाड' धीरे-धीरे एक कल्ट फिल्म बन गई। साल 2024 में जब इसे री-रिलीज किया गया तो इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब, अगले साल दिसंबर में इसके सीक्वल के सिनेमाघरों में आने के साथ ऐसा ही कुछ कमाल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
'TUMBBAD 2' RELEASE DATE LOCKED… The makers of #Tumbbad2 have announced the release date of the much-anticipated sequel: 3 Dec 2027.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 29, 2026
Produced by #SohumShah and #DhavalGada, and presented by Dr #JayantilalGada, the film is directed by #AdeshPrasad... Filming has commenced.… pic.twitter.com/n732DIFZFm
किस एक्ट्रेस को किया जाएगा कास्ट?
निर्माता इस रहस्यमय ब्रह्मांड को और भी गहरा और विस्तृत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आए हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार,"तुम्बाड 2 के निर्माता एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए एक प्रमुख स्टार को लेने की सोच रहे हैं। वे कहानी में एक सशक्त महिला उपस्थिति जोड़ना चाहते हैं, जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और नयनतारा जैसे नामों पर विचार किया जा रहा है। बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।"
कब रिलीज होगी फिल्म?
बुधवार (29 अप्रैल) को फिल्म निर्माताओं ने घोषणा की कि यह फिल्म 3 दिसंबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने रिलीज की तारीख की घोषणा सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी शेयर किया। इसमें तीन आकृतियों की मूर्तियां हैं, जिनके ऊपर फिल्म का शीर्षक और नीचे रिलीज की तारीख लिखी है। इसके बाद टैगलाइन है-'प्रलय आएगा।' इसका मतलब हुआ कि चंद महीनों बाद बड़े पर्दे पर हस्तर का तांडव देखने को मिलेगा।