Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    थिएटर्स में प्रलय लाएगा 'हस्तर,' सोहम शाह की Tumbbad 2 की रिलीज डेट पर लगी मुहर

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 04:57 PM (IST)

    अभिनेता सोहम शाह की अपमकिंग हॉरर थ्रिलर फिल्म तुम्बाड 2 की रिलीज डेट का एलान हो गया है। ...और पढ़ें

    सामने आई तुम्बाड 2 की रिलीज डेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सामने आई तुम्बाड 2 की रिलीज डेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. तुम्बाड 2 की रिलीज डेट हुई अनाउंस

    2. इस दिन रिलीज होगी हॉरर थ्रिलर

    3. सोहम शाह की फिल्म का सबको इंतजार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर हिंदी सिनेमा की किसी हॉरर थ्रिलर का सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो उसका नाम तुम्बाड 2 है। सोहम शाह स्टारर इस मूवी के पहले पार्ट ने 2024 में री-रिलीज के आधार पर बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करके सफलता हासिल की थी। उसी दौरान तुम्बाड के सीक्वल का आधिकारिक एलान हुआ था। 

    अब तुम्बाड 2 की रिलीज डेट की घोषणा भी मेकर्स की तरफ से कर दी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तुम्बाड पार्ट 2 को सिनेमाघरों में कब रिलीज किया जाएगा। 

    कब रिलीज होगी तुम्बाड 2

    हस्तर की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए तुम्बाड 2 का तैयार किया जा रहा है। इस बार वह पहले से और ज्यादा खतरनाक नजर आएगा। इस बीच तुम्बाड 2 की रिलीज डेट के बारे फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ताजा जानकारी दी है।

    यह भी पढ़ें- 'हस्तर' के बाद आएगा 'प्रलय', Tumbbad 2 का खौफनाक मोशन पोस्टर आउट; 'पाप और लालच' का चक्र फिर हुआ शुरू

    जिसके बाद 3 दिसंबर 2027 को ये मच अवेटेड हॉरर थ्रिलर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। तुम्बाड 2 के पोस्टर पर साफ लिखा है- प्रलय आएगा।

    tumbbad 2 release date

    यानी चंद महीनों बाद बड़े पर्दे पर हस्तर का तांडव देखने को मिलेगा। इस बार तुम्बाड 2 का निर्देशन आदेश प्रसाद ने किया है, जबकि निर्माता के तौर पर सोहम शाह के अलावा दिग्गज फिल्ममेकर जंयतीलाल गड़ा का साथ मिला है। मालूम हो कि सोहम के अलावा तुम्बाड 2 एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में नजर आएंगे। 

    खबरें और भी

    तुम्बाड 2 को लेकर एक्साइटेड हैं सोहम

    तुम्बाड 2 को लेकर सोहम शाह काफी एक्साइटेड हैं और उन्होंने कहा है- तुम्बाड हमेशा से मेरे लिए बहुत खास रही है और तुम्बाड 2 के साथ हमारा मकसद उस दुनिया को और भी गहराई और विस्तार के साथ आगे ले जाना है।

    हम उसी पौराणिक कथा और माहौल को और बड़ा बना रहे हैं जिससे दर्शक जुड़े थे, साथ ही कहानी की नई परतों को भी टटोला जा रहा है। यह कुछ ऐसा होगा जो अपनी आत्मा में तो जाना-पहचाना लगेगा, लेकिन इसके सामने आने का तरीका बिल्कुल नया होगा।

    यह भी पढ़ें- Tumbbad 2 को मिला हॉलीवुड का साथ, किरदार को खौफनाक बनाने की मिली जिम्मेदारी