'हस्तर' के बाद आएगा 'प्रलय', Tumbbad 2 का खौफनाक मोशन पोस्टर आउट; 'पाप और लालच' का चक्र फिर हुआ शुरू
तुम्बाड़ 2 की मेकर्स ने हाल ही में शूटिंग शुरू कर दी है। इस बीच ही फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना बढ़ाते हुए मेकर्स ने हॉरर फैंटेसी फिल्म का पहला मोशन प ...और पढ़ें

तुम्बाड़ 2 का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2018 में रिलीज हुई कल्ट-क्लासिक फिल्म 'तुम्बाड़' के सीक्वल को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। हाल ही में मेकर्स ने इस हॉरर-फैंटेसी ड्रामा फिल्म के सेकंड पार्ट की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसके मुहूर्त की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
फिल्म की शूटिंग शुरू होने की एक्साइटमेंट अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि इसी बीच मेकर्स ने 'तुम्बाड़ 2' का पहला धांसू मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया है।
'देवी' की मूर्ति के साथ मेकर्स लेकर आए 'प्रलय'
अभिनेता और 'तुम्बाड़ 2' (Tumbbad 2) के निर्माता सोहम शाह ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। इस मोशन पोस्टर में 'पूर्ति की देवी' को दिखाया गया है। पोस्टर में जो लाइन सबका सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है, वह है 'प्रलय आएगा'। इस लाइन ने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जब पिछली फिल्म में 'हस्तर' का खौफ इतना खतरनाक था, तो इस बार उन्हें क्या नया और भयानक देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- 'सो जा नहीं तो...', 8 साल बाद लौट रहा हस्तर का खौफ, Tumbbad 2 का मुंबई में इतने एकड़ में बनाया गया सेट
इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए सोहम शाह ने कैप्शन में लिखा, "हर संत का एक अतीत होता है... और हर पापी का एक भविष्य। पाप की विरासत लौट रही है, लालच का यह चक्र चलता रहेगा। तुम्बाड़ की दुनिया में आप सभी का एक बार फिर से स्वागत है।"
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
'तुम्बाड़ 2' के इस मोशन पोस्टर को देखने के बाद फैंस अपनी एक्साइटमेंट नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैं इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का इंतजार नहीं कर सकता।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भाई, यह मोशन पोस्टर तो जबरदस्त है।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "मैं इस 'प्रलय' का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

खबरें और भी
हालांकि, इस बीच कुछ फैंस फिल्म के ओरिजिनल डायरेक्टर राही अनिल बर्वे को भी मिस कर रहे हैं। आपको बता दें कि 'तुम्बाड़ 2' में सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।