Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Koffee With Karan 8: पर्दे पर सारा अली खान की मां बनेंगी करीना कपूर खान, करण जौहर दिया चौंकाने वाला जवाब

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 03:11 PM (IST)

    Koffee With Karan 8 करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 8 में सितारे लगातार अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा रहे हैं। इस हफ्ते शो में आलिया भट्ट और करीना कपू ...और पढ़ें

    सारा अली खान की मां का किरदार अदा करने पर बोलीं करीना कपूर / फोटो- Instagram
    सारा अली खान की मां का किरदार अदा करने पर बोलीं करीना कपूर / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सारा अली खान की ऑनस्क्रीन मां बनेंगी करीना कपूर खान
    2. करीना कपूर खान ने सारा की मां बनने पर दिया ये जवाब
    3. कॉफी विद करण 8 में साथ दिखेंगे आलिया-करीना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 8 की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार हुई है। जहां पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की अनदेखी वीडियो शेयर करके फैंस का दिल जीत लिया, तो वहीं दूसरे एपिसोड में सनी देओल-बॉबी देओल अपने परिवार के मैसेज को सुनकर रो पड़े।

    इसके अलावा तीसरे एपिसोड में सारा अली खान और अनन्या पांडे खास मेहमान बनकर आईं, जहां 'अतरंगी रे' एक्ट्रेस ने उनके कई राज खोले।

    अब चौथे एपिसोड में करीना कपूर खान और आलिया भट्ट खास मेहमान बनकर आ रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर ने सारा अली खान की ऑनस्क्रीन मां बनने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

    ऑनस्क्रीन सारा अली खान की मां बनने पर करीना ने कही ये बात

    करीना कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं, जो बेधड़क होकर अपने दिल की बात करती हैं। हाल ही में जब कॉफी विद करण 8 में करण जौहर ने उनसे ये पूछा कि अगर उन्हें सारा अली खान की मां का रोल ऑफर होता है, तो क्या वह करेंगी।

    यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Photos: करीना कपूर हुईं 'डर्टी', पटौदी खानदान की बहू की तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सनसनी

    इसका जवाब तपाक से देते हुए करीना कपूर ने हां में जवाब दिया और कहा, "मुझे लगता है कि मैं एक एक्टर हूं और मैं हर उम्र वाले किरदार निभा सकती हूं। तो आपको नहीं पता कब क्या हो जाए। अगर कोई अच्छा पार्ट मिलता है, तो क्यों नहीं"। इसके बाद करण जौहर ने उनसे कहा, "इसका मतलब आप ओपन हैं"। इसके जवाब में करीना कपूर ने कहा, "मैं एक्टिंग से जुड़ी हर चीज के लिए चीज के लिए ओपन हूं"।

    कैसा है करीना-सारा का रिश्ता

    आपको बता दें कि करीना कपूर खान भले ही सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं, लेकिन अमृता सिंह के दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ उनके रिलेशन काफी अच्छे हैं।

    खबरें और भी

    हाल ही में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)के घर में जब दिवाली पार्टी हुई थी, तो उसमें सारा अली खान भी शामिल हुई थीं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई फोटोज भी शेयर की।

    यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor का खुलासा, शादी से पहले 5 साल तक Saif Ali Khan संग रहीं लिव-इन में, सिर्फ इस वजह से किया निकाह