Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kareena Kapoor Photos: करीना कपूर हुईं 'डर्टी', पटौदी खानदान की बहू की तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सनसनी

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 03:34 PM (IST)

    बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस करीना कपूर खान की तगड़ी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को उनके बेबाक नेचर और कूल अंदाज के लिए पसंद किया जाता है। कर ...और पढ़ें

    Kareena Kapoor Khan Dirty Magazine Photoshoot Pic
    Kareena Kapoor Khan Dirty Magazine Photoshoot Pic

    HighLights

    1. रणवीर सिंह के बाद करीना कपूर ने कराया 'डर्टी' फोटोशूट
    2. उर्फी जावेद ने भी कराया था डर्टी मैगजीन के लिए फोटोशूट
    3. सोशल मीडिया पर छाई ए्कट्रेस की तस्वीरें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2022 में रणवीर सिंह का एक फोटो शूट काफी सुर्खियों में था। डर्टी मैगजीन के लिए रणवीर ने कालीन पर लेटकर न्यूड पोज दिया था। जिस कालीन पर कभी रणवीर ने ग्लैमर का तड़का लगाया था, उसी पर अब पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर ने मदमस्त अदाएं दिखाई हैं।

    करीना का 'डर्टी' फोटोशूट

    रणवीर सिंह का फोटोशूट काफी बोल्ड था और उस पर जमकर बवाल हुआ था। करीना के फोटोशूट में ऐसा कुछ नहीं है। 40 बार की उम्र में एक्ट्रेस की खूबसूरती और फिटनेस ने लोगों को अट्रैक्ट किया है। 'डर्टी' मैगजीन के लिए करीना ने अलग-अलग पोज में फोटोशूट कराया।

    सोशल मीडिया पर छाई बेबो की तस्वीरें

    डर्टी पिक्चर्स के पेज से करीना कपूर को टैग करते हुए उनकी फोटोज शेयर की गई है। एक्ट्रेस की तस्वीरों के साथ लिखा गया, 'कुछ ऐसा है जो बेबो को पसंदीदा और डर्टी को पहली बॉलीवुड कर स्टार बनता है। वह हॉट है और हमारे पास कोई चॉइस नहीं सिवाय इसके कि हम उन्हें वैसे ही कैप्चर करें जैसी वह हैं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by DIRTY (@thedirtymagazine)

    दूसरी फोटो ब्लैक एंड व्हाइट में है। इसमें करीना के चेहरे का क्लोजअप लिया गया है। इसके कैप्शन में लिखा, "करीना कपूर खान एक एक्ट्रेस हैं, बेबो एक इमोशन है।"

    खबरें और भी

    इसके पहले इस डिजिटल कर से एक्ट्रेस की पहली फोटो शेयर की गई। काउच पर लेटे कैमरे की तरफ देखते हुए एक्ट्रेस सिडक्टिव स्टाइल में पोज देती नजर आ रही हैं।

    करीना ने अपने फोटोशूट पर कही ये बात

    एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज को इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करते हुए कहा कि कभी-कभी डर्टी होना कितना कूल होता है।

    फैंस बोले-आप एक आइकन हो

    बेबो की फोटोज ने फैंस का दिल चुरा लिया है। कमेंट सेक्शन एक्ट्रेस की तारीफों से भर गया। एक यूजर ने लिखा, 'वह एक आइकन है। वह एक मोमेंट है।' ऐसे ही कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को गॉर्जियस, तो किसी ने ब्यूटीफुल कहा। हालांकि, कुछ फैंस ऐसे भी रहे जिन्होंने यहां भी ट्रोल करना बंद नहीं किया।

    डर्टी मैगजीन के लिए किया गया कर फोटोशूट करीना के कुछ फैंस को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, 'यह वाकई में बूढ़ी होने लगी हैं। इनकी लोअर जॉलाइन अब कितनी बड़ी दिखती है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'वाकई में डर्टी फोटोशूट है। करीना के लुक्स के साथ कितना कुछ किया जा सकता था।'

    करीना कपूर वर्कफ्रंट

    इस गॉर्जियस एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें, तो फंस इन्हें रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में देखेंगे। यह मल्टी स्टारर फिल्म होगी जिसमें करीना पावरफुल रोल में नजर आएंगी। फिल्म के अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होने की संभावना जताई गई है।

    यह भी पढ़ें: Ram-Leela: दीपिका नहीं, ये हीरोइन बनने वाली थीं 'लीला', रणवीर सिंह के 6 पैक के लिए भंसाली ने किया था ये जुगाड़