Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram-Leela: दीपिका नहीं, ये हीरोइन बनने वाली थीं 'लीला', रणवीर सिंह के 6 पैक के लिए भंसाली ने किया था ये जुगाड़

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 05:56 PM (IST)

    10 Years of Ram-Leela दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर राम लीला साल 2013 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। मूवी ने कई मायनों में दर्शकों का दिल जीता। 30 किलो ...और पढ़ें

    राम लीला फिल्म की ये बातें शायद ही जानते होंगे आप।
    राम लीला फिल्म की ये बातें शायद ही जानते होंगे आप।

    HighLights

    1. शूटिंग से एक हफ्ते पहले इस अभिनेत्री ने ठुकराई थी राम-लीला
    2. राम-लीला के सेट पर शुरू हुई दीपिका-रणवीर की इश्क की दास्तां
    3. गुलशन देवैया को शूटिंग के दौरान हो गया था माइग्रेन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Lesser Known Facts About Ram-Leela: संजय भंसाली हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जो रिस्क लेने से कभी नहीं घबराते हैं। इसका नजारा साल 2013 में आई फिल्म 'राम-लीला' में साफ देखा गया। बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को छोड़ संजय लीला भंसाली ने स्ट्रगलिंग एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को 'राम-लीला' के लिए सिलेक्ट किया। रणवीर और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी ने पर्दे पर आग लगा दी और 'राम-लीला' क्लासिक फिल्मों में शामिल हो गई।

    'राम-लीला' उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। दुश्मन की हवा में प्यार का रंग घोलना हो या फिर रोमांस से भरपूर गाने हों, 'राम-लीला' से भंसाली ने एक नया इतिहास रचा और रणवीर को रातोंरात बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया। जल्द ही फिल्म को 10 साल पूरे होने वाले हैं। आइए, मूवी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों से आपको रूबरू कराते हैं।

    दीपिका पादुकोण नहीं थीं मेकर्स की पहली पसंद

    'राम-लीला' के लिए दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली की फेवरेट लिस्ट में पहले नंबर पर कभी भी नहीं थीं। ये फिल्म रणवीर सिंह और करीना कपूर को ध्यान में रखकर बनाया था। मगर शूटिंग शुरू होने से एक हफ्ते पहले करीना कपूर को फिल्म छोड़नी पड़ी। फिल्म का सेट भी तैयार हो गया था।

    Kareena Kapoor

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone Pics: वायरल ट्रेंड के बीच दीपिका पादुकोण ने बिखेरा हुस्न का जलवा, सामने आईं लेटेस्ट किलर फोटो

    राम-लीला के सेट पर शुरू हुई इश्क की दास्तां

    'राम-लीला' के जरिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ऑन-स्क्रीन ही नहीं, बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी हिट हो गए थे। दोनों के प्यार की शुरुआत इसी फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी। कई बार रणवीर और दीपिका कई बार बता चुके हैं कि उन्हें प्यार इसी फिल्म के सेट पर हुआ था।

    खबरें और भी

    Deepika Ranveer

    30 किलो लहंगे में नाची थीं दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण ने 'राम-लीला' में 30 किलो का लहंगा पहना था। हरे रंग के इस लहंगे का घेरा 50 मीटर तक था। खास बात ये थी कि लहंगे में गुजरात के कच्छ की झलक दिखाई गई थी। यही नहीं, अभिनेत्री ने फिल्म में कई हैवी आउटफिट कैरी किए, जिसकी वजह से उनकी बॉडी में पेन हो जाता था।

    Ram Leela

    'नगाड़ा संघ ढोल' गाने के दौरान दीपिका ने कंधे और पीठ के चारों ओर एक मेडिकल ब्रेस पहना था। दर्द के बावजूद दीपिका ने बड़ी खूबसूरती के साथ गाने की शूटिंग की थी।

    गुलशन देवैया को हो गया था माइग्रेन

    टैलेंटेड एक्टर गुलशन देवैया ने 'राम-लीला' में विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उन्हें मजबूरी में भारी इयररिंग्स पहनना पड़ा था, जिसकी वजह से उन्हें माइग्रेन हो गया था। 

    Gulshan devaiah

    जब पोस्टपोन हुई राम लीला की शूटिंग

    रणवीर सिंह 'राम-लीला' और 'गुंडे' की एक ही समय पर शूटिंग कर रहे थे। एक सीन के दौरान अभिनेता 'गुंडे' के सेट पर घायल हो गए थे, जिसकी वजह से 'राम-लीला' की शूटिंग में काफी देरी हुई। शूटिंग के दौरान अभिनेता को डेंगू भी हो गया था। ये भी फिल्म की देरी का कारण थी। 

    इंटीमेट सीन पर हुई थी चर्चा

    'राम-लीला' में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इंटीमेट सीन पर काफी बवाल मचा था। फिल्म में दोनों का लिप-लॉक सीन खूब चर्चा में रहा। 

    Deepika Ranveer Kiss In Ram Leela

    इस नाटक पर आधारित थी राम-लीला 

    संजय लीला भंसाली की 'राम-लीला' शेक्सपीयर के नाटक 'रोमियो और जूलियट' की कहानी पर आधारित है। पहले भंसाली ने फिल्म का नाम 'गोलियों की रासलीला' रखा था, लेकिन बवाल मचने के बाद नाम बदलना पड़ा। शायद ही आपको पता है कि भंसाली ने फिल्म में अपनी मां के नाम 'लीला' का इस्तेमाल किया था और ये फिल्म उन्हीं को समर्पित भी थी।

    Ranveer Deepika

    रणवीर के लिए थे कड़े इंतजार

    'राम-लीला' में रणवीर सिंह के अभिनय के अलावा उनकी फिजिक की भी काफी तारीफ हुई थी। वह शर्टलेस होकर अपने सिक्स पैक फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए थे। हालांकि, इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। भंसाली ने रणवीर के लिए सेट पर ही जिम खोल दिया था। 

    यह भी पढ़ें- koffee with karan 8: रणवीर सिंह ने किया खुलासा, इस एक्ट्रेस के फिल्म छोड़ने पर दीपिका को मिली 'रामलीला' में एंट्री