यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranveer Singh ने मुंबई में बेचे अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट? करोड़ों में है इसकी कीमत
Ranveer Singh Sell Two Apartments दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में खबर थी कि ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranveer Singh Sell Two Apartments: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। इस साल के शुरुआत में खबर थी कि ये कपल शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के पड़ोसी बनने वाले हैं।
इस कपल ने मन्नत के बगल में अपना नया आशियाना खरीदा है, जिसमें इन दिनों कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। हाल ही में ये कपल अपने घर को देखने भी पहुंचा था। वहीं अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर खबर है कि उन्होंने मुंबई में अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिए हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में रही।
यह भी पढ़ें- Singham Again: एक बार फिर सनसनी मचाने को तैयार 'सिंबा', 'सिंघम अगेन' से Ranveer Singh का फर्स्ट लुक आउट
रणवीर सिंह ने बेचे अपने दो अपार्टमेंट ?
दीपिका और रणवीर को पर्दे पर काम करते हुए कई साल बीत गए हैं। इस कपल ने अपने नाम के साथ-साथ अच्छी खासी शोहरत भी हासिल की है। अब खबर है कि अभिनेता ने मुंबई में अपने दो लक्जरी अपार्टमेंट बेच दिए हैं। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने अपार्टमेंट 15 करोड़ में बेचे हैं।

ओबेरॉय एक्सक्विजिट में स्थित है ये अपार्टमेंट
रणवीर सिंह ने मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट बेचे हैं। एक्टर के ये अपार्टमेंट मुंबई के ओबेरॉय एक्सक्विजिट में स्थित हैं। दोनों अपार्टमेंट में 1,324 वर्ग फुट में फैले हुए है। इसकी के साथ छह कार पार्किंग भी शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों अपार्टमेंट की डील इसी महीने यानी 6 नवंबर को फाइनल हुई थी।
खबरें और भी

बैंडस्टैंड में बन रहा है नया घर
दीपिका-रणवीर ने बैंडस्टैंड की बिल्डिंग सागर रेशम की 16, 17, 18 और 19 मंजिलों में फैले अपार्टमेंट को खरीदा है। इसमें उनकी कीमत 119 करोड़ रुपये है। ये घर उनका शाह रुख के घर मन्नत के बगल में ही है। इसके अलावा दोनों ने अलीबाग में एक घर भी खरीदा है।

दीपिका और रणवीर की दिवाली
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की बर्थ डे पार्टी में डीजे बने रणवीर सिंह, पत्नी दीपिका से सबके सामने कही ये बात, वीडियो वायरल
12 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने घर दिवाली सेलिब्रेट की। इस कपल ने देर रात इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरे साझा करते हुए फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान दोनों रोमांटिक भी होते नजर आए। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करे तो दीपिका जल्द फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएगी। रणवीर सिंह फरहान अख्तर की डॉन 3 में नजर आएंगे।