Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again: एक बार फिर सनसनी मचाने को तैयार 'सिंबा', 'सिंघम अगेन' से Ranveer Singh का फर्स्ट लुक आउट

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 12:26 PM (IST)

    सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के कई एक्टर नजर आने वाले हैं। फिल्म अपनी अनाउंसमेंट से ही चर्चा में बनी हुई है। रोहित शेट्टी लगातार फिल्म ...और पढ़ें

    सिंघम अगेन से सामने आया रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक, (Instagram Image)
    सिंघम अगेन से सामने आया रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन चर्चा में बनी हुई है। सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद रोहित शेट्टी अगले धमाके सिंघम अगेन के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म से अपने एक ऑफिसर का फर्स्ट लुक जारी किया है।

    सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के कई एक्टर नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म कुछ नए एक्टर्स और एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। रोहित शेट्टी लगातार सिंघम अगेन की अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म से सिंबा यानी रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक जारी किया है।

    यह भी पढ़ें- Singham Again: रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में कंफर्म हुआ विलेन, ये हैंडसम एक्टर छुड़ाएगा सुपरकॉप के छक्के!

    सिंबा का फर्स्ट लुक आया सामने ?

    रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में रणवीर सिंह ने सिंबा बनकर खूब एक्शन किया था। सूर्यवंशी में भी उन्होंने अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ मिलकर दर्शकों को एंटरटेन किया था। वहीं, अब सिंघम अगेन में भी सिंबा का पावर पैक अवतार देखने को मिलेगा, जिसकी झलक सिंघम अगेन के फर्स्ट लुक में भी दिख रही है।

    रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक

    सिंघम अगेन से सामने आए रणवीर सिंह के फर्स्ट लुक में एक्टर पुलिस की यूनिफॉर्म पहने एक्शन मोड में दिख रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में एक तरफ उनकी गाड़ी और दूसरी तरफ बजरंगबली की मूर्ति दिख रही है।

    खबरें और भी

    कॉप यूनिवर्स में नई एंट्री

    सिंघम अगेन के साथ रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स में कुछ नए ऑफिसर की भर्ती की है। इनमें टाइगर श्रॉफ का नाम भी शामिल है। सिंघम अगेन में एक्टर स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर सत्या के किरदार में नजर आएंगे।

    लेडी सिंघम की हुई एंट्री

    रोहित शेट्टी के फिल्म लेडी ऑफिसर भी नजर आने वाली है। सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण भी नई एंट्री में शामिल हुई हैं। एक्ट्रेस फिल्म में लेडी सिंघम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। हाल ही में रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन से उनका फर्स्ट लुक जारी किया था।

    यह भी पढ़ें- Singham Again: 'लेडी सिंघम' बन दीपिका पादुकोण ने मचायी सनसनी, रोहित शेट्टी ने जारी किया एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक

    View this post on Instagram

    A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)