Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jeh भैया की बर्थडे पार्टी में पहुंची Raha Kapoor, पापा Ranbir की गोद में आईं नजर

    Updated: Wed, 21 Feb 2024 05:45 PM (IST)

    करीना कपूर खान और सैफ अली खान आज 21 फरवरी को अपने लाडले बेटे जेह अली खान का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर कपल ने शानदार बर्थडे पार ...और पढ़ें

    राहा कपूर और रणबीर कपूर (Photo Instagram)
    राहा कपूर और रणबीर कपूर (Photo Instagram)

    HighLights

    1. तीन साल के हुए करीना-सैफ के बेटे जेह अली खान
    2. करीना-सैफ ने बेटे के लिए रखी शानदार बर्थडे पार्टी
    3. बेटी राहा के साथ बर्थडे पार्टी में पहुंचे रणबीर कपूर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir And Raha Kapoor Video: करीना कपूर खान और सैफ अली खान आज अपने छोटे बेटे जेह अली खान  (Jeh Ali Khan) का तीसरा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स जेह को सुबह से जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

    वहीं इस खास मौके पर करीना और सैफ ने लाडले के लिए खास बर्थडे पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें पूरा कपूर और पटौदी परिवार शामिल होता नजर आ रहा है। जेह के मामा रणबीर कपूर भी बेटी राहा कपूर और अपनी भांजी समारा के साथ इस पार्टी में पहुंचे।

    यह भी पढ़ें- 'उसका एक दम से मुझे पहचान जाना...' Ranbir Kapoor ने शेयर किये बेटी Raha संग खूबसूरत पल

    भाई जेह की बर्थडे पार्टी में पहुंची राहा

    कपूर परिवार में छोटे से छोटा फंक्शन बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है और हर सेलिब्रेशन में पूरा परिवार एक साथ नजर आता है। अब जेह अली खान  (Jeh Ali Khan) के जन्मदिन पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस खास मौके पर मामा रणबीर कपूर भी शामिल हुए। इस दौरान रणबीर अकेले नहीं बल्कि अपनी लाडली बेटी राहा और भांजी  समारा के साथ नजर आए। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    क्यूट अंदाज में नजर आईं राहा 

    हालांकि, रणबीर ने भांजी समारा के साथ पैपराजी को पोज दिए। उन्होंने राहा को मीडिया से दूर रखा। पैपराजी को पोज देने के बाद रणबीर बेटी राहा को गोद में लिए पार्टी के अंदर जाते नजर आए। इस दौरान राहा की एक झलक पैपराजी के कैमरे में कैद हुई। जेह भैया की पार्टी में राहा ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आई। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    जेह और राहा की पहली मीटिंग 

    जेह और राहा में महज दो साल का अंतर हैं। ऐसे में बीते दिनों करण जौहर के शो में आलिया भट्ट् ने खुलासा किया की कैसे राहा की पहली मुलाकात जेह अली खान से हुई थी। बीते दिनों आलिया बेटी राहा को करीना कपूर के घर लेकर गई थी। जेह अपने छोटी बहन को देखकर जेह और तैमूर दोनों काफी खुश हुए थे। जेह ने राहा को अपने खिलौने भी दिए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Rishi Kapoor की गोद में पोती Raha Kapoor को देख भावुक हुईं नीतू कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ये तस्वीर