Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दादा Raj Kapoor बन Kareena Kapoor ने 'मेरा जूता है जापानी' पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस, वीडियो देख फैंस बोले- WOW

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 02:57 PM (IST)

    IIFA Awards 2025 की शाम को करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने खूबसूरत परफॉर्मेंस से और रंगीन बना दिया। उन्होंने आईफा के मंच पर अपने दादा राज ...और पढ़ें

    राज कपूर के गाने पर झूमीं पोती करीना कपूर खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    राज कपूर के गाने पर झूमीं पोती करीना कपूर खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. करीना कपूर ने आईफा में दी शानदार परफॉर्मेंस
    2. दादा राज कपूर के लुक में स्टेज पर मचाया धमाल
    3. करीना कपूर का वीडियो देख फैंस ने दिए रिएक्शन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राज कपूर (Raj Kapoor) सिनेमा के लीजेंड थे जिन्होंने सिर्फ हीरो नहीं बल्कि निर्माता और निर्देशक बनकर भी इंडस्ट्री में अपना योगदान दिया। आज राज कपूर की विरासत को उनके पोते रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और पोती करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आगे बढ़ा रहे हैं।

    इस बात में कोई शक नहीं है कि करीना कपूर खान एक उम्दा अदाकारा हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी काबिलियत साबित की है। हाल ही में उन्होंने अपने दादा राज कपूर की नकल करके चाहने वालों को अपना दीवाना बना दिया है।

    करीना ने दादा को यूं दी श्रद्धांजलि

    दरअसल, बीती शाम को जयपुर में आईफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards 2025) की शाम सजी थी। महफिल में चार-चांद लगाने के लिए करीना कपूर खान मंच पर आईं और अपने दादा राज कपूर को ट्रिब्यूट देते हुए एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी जिसे देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। करीना कपूर को आईफा के मंच पर मेरा नाम जोकर मूवी का गाना मेरा जूता है जापानी (Mera Joota Hai Japani) पर परफॉर्म करते हुए देखा गया।

    यह भी पढ़ें- जब Kareena Kapoor से ब्रेकअप के बाद Shahid Kapoor ने निकाली थी भड़ास, एक्स गर्लफ्रेंड को बुलाया था भैंस?

    View this post on Instagram

    A post shared by IIFA Awards (@iifa)

    यह फिल्म राज कपूर की है जिसका निर्माण और निर्देशन उन्होंने ही किया था और वह लीड हीरो भी थे। करीना की परफॉर्मेंस में सबसे खास चीज थी उनका लुक। वह अपने दादा राज कपूर के लुक में परफॉर्म कर रही थीं। गाने की एक-एक धुन पर दादा के सिग्नेचर स्टेप को फॉलो करना और शानदार एक्सप्रेशन ने सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

    खबरें और भी

    करीना की परफॉर्मेंस से दंग फैंस

    सोशल मीडिया पर करीना कपूर का ये वीडियो वायरल हो रहा है। कमेंट बॉक्स में लोग बस यही लिख रहे हैं- वाह। एक ने कहा, "राज कपूर के सबसे अच्छे वारिस उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए।" एक ने कहा, "सच्ची परफॉर्मर।" एक यूजर ने लिखा, "क्या परफॉर्मर हैं वो।" एक ने तो उन्हें सुपरस्टार तक बुला लिया। एक ने इस मोमेंट को आइकॉनिक कहा। कुल मिलाकर लोग करीना की इस परफॉर्मेंस के कायल हो गए हैं।

    बात करें करीना कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो वह मेघना गुलजार की आगामी फिल्म दायरा (Daayra) में नजर आएंगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'घर पर आज झगड़ा होगा...' Kareena Kapoor ने Shahid को लगाया गले तो मुनव्वर फारूकी ने ली चुटकी