Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kareena Kapoor के बेटे तैमूर और जेह घर में नैनी के साथ कैसा करते हैं बर्ताव? 'जाने जान' एक्ट्रेस ने खोला राज

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 10:59 AM (IST)

    Kareena Kapoor Sons Behaviour With Nanny बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के दोनों बच्चे तैमूर अली खान और जेह अली खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ए ...और पढ़ें

    Kareena Kapoor ने बेटों के बारे में किया ये खुलासा। photo- Instagram
    Kareena Kapoor ने बेटों के बारे में किया ये खुलासा। photo- Instagram

    HighLights

    1. करीना कपूर ने बताया उनके बच्चे नैनी के साथ कैसा करते हैं बर्ताव
    2. करीना कपूर के बच्चे नैनी को अलग बैठा देख पूछते हैं ये सवाल
    3. करीना कपूर ने बताया- वह और सैफ अपने बच्चों को कैसी कर रहे परवरिश

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kareena Kapoor SonsTaimur-Jeh Behaviour With Nanny: ऐसे कई स्टार्स या उनके बच्चे हैं, जो स्टारडम की चकाचौंध में दूसरों से बात करने की तहजीब भूल जाते है, खासकर घर के स्टाफ के साथ, लेकिन करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान अपने बच्चों को अच्छी परवरिश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

    नैनी को कैसे ट्रीट करते हैं तैमूर-जेह?

    हाल ही में, करीना कपूर ने बताया कि उनके बच्चे अपने नैनी के साथ कैसा बर्ताव करते हैं। उनका कहना है कि उनके दोनों बच्चे अपनी नैनी को एक फैमिली की तरह मानते हैं। वह उनके साथ बैठकर खाना खाते हैं। इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में करीना ने कहा-

    वह हमारे साथ बैठती हैं। मेरे बच्चों की नैनीज उनके साथ खाना खाती हैं, क्योंकि हमने उन्हें यही सिखाया है। तैमूर भी इस बारे में पूछता रहता है और जब भी नैनी अलग बैठती हैं, जेह पूछता है, 'आप वहां क्यों बैठी हैं? यहां बैठो।'

    यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor Khan ने कर दी इवेंट में इतनी बड़ी गलती, यूजर बोले- 'थोड़ी तो शरम करो'

    करीना कपूर के घर में है सख्त नियम

    'जाने जान' एक्ट्रेस करीना कपूर ने बताया है कि उनके घर में एक नियम है और वह है नैनी को रिस्पेक्ट करना। बकौल एक्ट्रेस, 

    यह घर का नियम है, क्योंकि वे मेरे पीछे मेरे बच्चों की देखभाल करती हैं। जब मैं काम पर जाती हूं तो वही उनकी केयर करते हैं। उन्हें सम्मान का हक है, जैसे सैफ और मुझे है। ज्यादातर हम सब साथ में रहते हैं और साथ में ट्रेवल करते हैं। वे मेरे बच्चों को अपनों की तरह देखभाल करते हैं और यह कुछ ऐसा है, जो शायद मैं नहीं कर सकती। 

    करीना कपूर खान ने साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। करीना और सैफ के दो बच्चे हैं- तैमूर और जेह। करीना ने साल 2016 में तैमूर को जन्म दिया था और 2021 में जेह का स्वागत किया था। करीना और सैफ की तरह उनके बच्चे भी किसी स्टार से कम नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें- Jaane Jaan Trailer: 'जाने जान' का सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर हुआ रिलीज, ओटीटी पर डेब्यू के लिए तैयार करीना कपूर

    खबरें और भी