Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    43 की उम्र में सैफ अली खान की बेगम ने दिखाई अदाएं, जबरदस्त फोटोशूट से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 05:31 PM (IST)

    बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) उम्र के इस पड़ाव पर भी दिलकश अदाओं से फैंस का दिल जीतना नहीं भूलतीं। वह अक्सर सोशल मी ...और पढ़ें

    करीना कपर खान. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    करीना कपर खान. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. करीना कपूर का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल
    2. बेगम बनी नजर आईं करीना कपूर खान
    3. 11 अगस्त को 'लाल सिंह चड्ढा' के दो साल पूरे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की बेबाक और बोल्ड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) किसी न किसी कारण आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लंबे समय से बॉलीवुड में एक्टिव करीना कपूर का चार्म आज भी बरकरार है। बढ़ती उम्र में भी एक्ट्रेस का जलवा बरकरार है।

    चर्चा में करीना का लेटेस्ट फोटोशूट

    सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की इस बेगम ने हाल ही में चूड़ीदार सूट में कुछ दिलकश फोटोशूट कराए। आंखों में मोटा काजल और न्यूड शेड लिपस्टिक लगाए एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं। एक्ट्रेस का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। लोग करीना की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे।

    यह भी पढ़ें: National Girlfriend Day: करीना-अमृता से लेकर सुहाना-अनन्या तक, एक-दूसरे पर जान छिड़कती हैं ये गर्लफ्रेंड्स 

    महारानी स्टाइल में करीना ने दिया पोज

    करीना कपूर ने ऑफ व्हाइट चूड़दार में अपने घर में ही फोटोशूट कराया है। 43 की उम्र में भी उनकी फिटनेस देख लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि वह दो बेटों की मां हैं। कभी काउच पर बैठे, कैमरे की तरफ देखते हुए, तो कभी महारानी पोज में करीना ने फोटो क्लिक कराई। 

    कैमरे से नजरें चुराकर दिया पोज

    क्लोज शॉट में भी दिखीं कमाल

    बेबो की तस्वीरों ने लूटी वाहवाही

    करीना कपूर खान की इन तस्वीरों को देख फैंस ने जी भरकर उनकी तारीफ की है। किसी ने उनके लिए एलिगेंट ब्यूटी का कमेंट किया, तो किसी ने लिखा, 'कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।'

    खबरें और भी

    करीना कपूर की आने वाली फिल्में

    बेबो की अपकमिंग मूवीज की बात करें, तो एक्ट्रेस की झोली में रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' है। यह मल्टीस्टारर कॉप यूनिवर्स की फिल्म है, जिसका हिस्सा दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार्स होंगे।

    यह भी पढ़ें: Love Aaj Kal में करीना कपूर के साथ काम करना चाहते थे Saif Ali Khan, इम्तियाज ने इस वजह से किया दीपिका को कास्ट