'दिल तो पागल है' का आएगा सीक्वल? माधुरी दीक्षित और Karisma Kapoor के BTS वीडियो को देख फैंस ने की डिमांड
माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर का एक बिहाइंड द सीन वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। ...और पढ़ें
-1781326949275_m.webp)
माधुरी दीक्षित-करिश्मा कपूर का वीडियो वायरल/ फोटो- Instagram
HighLights
माधुरी-करिश्मा का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो देखकर बड़ी फैंस की एक्साइटमेंट
'दिल तो पागल है' है की कर दी डिमांड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी माधुरी दीक्षित (Madhuri dixit) और करिश्मा कपूर एक मंच पर आते हैं, तो फैंस की एक्साइटेड सातवें आसमान पर पहुंच जाती है। तीन दशक के बाद हाल ही में माधुरी और करिश्मा ने एक बार फिर से मंच पर 'दिल तो पागल है' का मैजिक रिक्रिएट किया, जिसके बाद फैंस ने एक बड़ी डिमांड रख दी।
रियलिटी शो के सेट से शेयर की बिहाइंड द सीन्स वीडियो
हाल ही में माधुरी दीक्षित अपनी नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई मूवी 'मां-बहन' (Maa-Bahan) को प्रमोट करने के लिए 'इंडिया बेस्ट डांसर सीजन 5' के मंच पर पहुंची थी, जिसकी जज करिश्मा कपूर हैं। इस एपिसोड का एक वीडियो सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में माधुरी-करिश्मा सीट के पास खड़े होकर कल्ट फिल्म 'दिल तो पागल है' के लोकप्रिय गाने 'ले गई..ले गई' का हुक स्टेप क्रिएट करते हुए नजर आए।
माधुरी जहां ब्लैक फ्लोरल साड़ी में कहर ढहा रही थीं, तो वहीं करिश्मा कपूर की ब्लैक पैंट्स के साथ प्रिंटेड शर्ट में काफी प्यारी लग रही थीं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपनी एक्साइटमेंट रोक नहीं पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'मां-बहन' को Priyanka Chopra ने बताया चालाक, रिव्यू करते हुए बताई Madhuri-Tripti की खासियत
View this post on Instagram
यह एक आइकॉनिक जोड़ी है-यूजर्स
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "माधुरी दीक्षित का चार्म और करिश्मा कपूर की एनर्जी बेस्ट कॉम्बिनेशन है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "काश यहां पर शाह रुख खान भी होते तो मजा ही आ जाता।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अब तो आप दोनों मिलकर दिल तो पागल है 2 बना ही लीजिए।"
टीवी के बाद OTT पर छा चुकी हैं माधुरी-करिश्मा
माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर दोनों का ही 90 के दशक में बोलबाला रहा है, लेकिन अब यह दोनों सुपरस्टार एक्ट्रेस सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी क्वीन भी बन चुकी हैं। एक तरफ जहां माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'मां-बहन' पिछले एक हफ्ते से नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ करिश्मा कपूर की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'ब्राउन' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर आई है, जिसे दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
खबरें और भी
-1781327694809.jpg)
करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्मों की बात करें तो दोनों ने साथ में 1997 में रिलीज हुई 'दिल तो पागल है' के अलावा, फिल्म 'बॉम्बे टॉकाज में भी काम किया था।
यह भी पढ़ें- 'ग्लो करता हूं,' अभिनेत्रियों संग फिल्म करने पर Ravi Kishan का रिएक्शन, Maa Behen एक्टर का बयान करेगा हैरान