Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    90s का सुपरहिट गाना, रिकॉर्ड करने से प्रोड्यूसर ने कर दिया था मना; Salman Khan की वजह से बन गया कल्ट

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 10:20 PM (GMT+05:30)

    90 के दशक में एक गाना बना जो सुपरहिट तो हो गया, लेकिन प्रोड्यूसर ने उसे रिकॉर्ड करने से ही इनकार कर दिया था। ...और पढ़ें

    प्रोड्यूसर नहीं रिकॉर्ड कर रहे थे सुपरहिट गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    प्रोड्यूसर नहीं रिकॉर्ड कर रहे थे सुपरहिट गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. प्रोड्यूसर ने गाना रिकॉर्ड करने से किया था इनकार

    2. सलमान खान की वजह से बन पाया था सुपरहिट गाना

    3. 90s का गाना 35 साल बाद भी है कल्ट क्लासिक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90s ने म्यूजिक इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दिए। एक गाना आज भी पॉपुलर है। इस गाने के एक-एक बोल 35 साल बाद भी सुनने वाले भूले नहीं हैं। मगर कभी यह गाना बनने वाला ही नहीं था, क्योंकि प्रोड्यूसर ने इसे रिकॉर्ड करने से मना कर दिया था।

    अलका याग्निक (Alka Yagnik) की आवाज में यह गीत अमर हो गया। मगर यह गीत जब बनकर तैयार हुआ तो प्रोड्यूसर ने कहा कि वह इसे रिकॉर्ड नहीं करेंगे। अगर सलमान खान बीच में न आते तो शायद यह आज सुपरहिट गानों की लिस्ट में शुमार ही नहीं हो पाता है।

    90s का सुपरहिट गाना

    जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो 1991 में आई फिल्म साजन का गाना 'देखा है पहली बार' (Dekha Hai Pehli Baar) है। इस रोमांटिक गाने को सलमान खान और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। इसे अलका याग्निक और एस.पी. सुब्रमण्यम ने आवाज दी थी। म्यूजिक नदीम-श्रवण का था, जबकि बोल समीर अंजान ने लिखे थे। यह गाना 35 साल बाद भी सदाबहार बना हुआ है। मगर इस गाने को कभी बनाया ही नहीं जाने वाला था।

    प्रोड्यूसर ने रिकॉर्ड करने से किया था मना

    दरअसल, समीर अंजान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि इस गीत को रिकॉर्ड करने से प्रोड्यूसर ने मना कर दिया था। उन्होंने कहा था, "गाना बन गया। प्रोड्यूसर रिकॉर्ड करने को ही तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि यार हमारी पिक्चर कंप्लीट हो गई। नदीम भाई को वो मुखड़ा बहुत पसंद था। उन्होंने कहा कि यह गाना तो करेंगे। तो उन्होंने (प्रोड्यूसर) बोला कि रिलीज डेट फिक्स हो गई है, सलमान-माधुरी की डेट मिलना नामुमकिन है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 32 साल पुराना 'बेवफाई' का गाना, लिरिक्स लिखते हुए रो पड़े थे गीतकार; थिएटर्स में सिसक-सिसक कर रोई थी ऑडियंस

     

    सलमान खान की वजह से बन पाया गाना

    उन्होंने आगे कहा था, "तो उन्होंने कहा कि एक काम करो, हम गाना रिकॉर्ड कर रहे हैं और माधुरी-सलमान को बुलाओ। अगर उन्हें यह गाना इतना पसंद आ जाए कि वे आपको डेट दे दें, तो आप करोगे। फिर उन्हें बुलाया। सलमान ने कहा कि कल के कल टिकट बुक करो, कल ही हम ऊटी जाएंगे। गाना शूट करके आ जाएंगे और वह गाना उस फिल्म का इतिहास हो गया।

    यह भी पढ़ें- बिहार का वो लोकगीत जिसे सुनकर आज भी सिसक कर रो पड़ता है हर पिता, 31 साल से Sharda Sinha का गाना है Cult