'अलग ही जोन में होते हैं,' Salman Khan के लेट नाइट वायरल पोस्ट पर Varun Dhawan का आया रिएक्शन
है जवानी तो इश्क होना है एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में वायरल हुए सलमान खान के लेट नाइट पोस्ट पर रिएक्ट किया है। ...और पढ़ें

वरुण धवन और सलमान खान (फोटो क्रेडिट- मिड डे)
HighLights
चर्चा में रहे थे सलमान खान पोस्ट
वरुण धवन ने मामले पर किया रिएक्ट
सलमान को लेकर बोले वरुण धवन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर अभिनेता वरुण धवन चर्चा में बने हुए हैं। वरुण और सुपरस्टार सलमान खान का बॉन्ड अपने आप में खास है। कई मौकों पर वरुण ने सलमान को अपने बड़े भाई के तौर पर बताया है।
कुछ दिन पहले सलमान खान के लेट नाइट सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में रहे थे। जिसको लेकर अब वरुण धवन ने रिएक्ट किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वरुण ने क्या कह है-
सलमान के पोस्ट पर वरुण का रिएक्शन
वरुण धवन इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस सिलसिले में वरुण ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में एक्टर ने स्टारडम के दबाव के बारे में बात की और बताया कि क्यों उन्होंने एक बनावटी पब्लिक इमेज बनाने के बजाय असल बने रहने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें- 27 साल पहले Alka Yagnik संग मिलकर Salman Khan ने गाया था कल्ट गाना, फ्लॉप फिल्म का था हिट सॉन्ग
-1780839571514.jpg)
वरुण ने कहा-एक्टर की जिंदगी बहुत अकेली होती है। 90% एक्टर बहुत अकेले होते हैं। अच्छी बात ये है कि शुरू से ही मैंने दिखावा छोड़ दिया है। जो वरुण बाहर है, वही वरुण अंदर भी है। मैं ऐसा नहीं हूं कि हर समय पीठ सीधी रखनी है। मैं ऐसा न करने की कोशिश करता हूं। वरना मेरी मेंटल हेल्थ खराब हो जाएगी। मैं दिखावा नहीं कर सकता क्योंकि कहीं न कहीं, वो दिख ही जाएगाा।
-1780839579416.jpg)
अपने इसी बयान को आगे जारी रखते हुए वरुण धवन ने सलमान खान के लेट नाइट इंस्टग्राम पोस्ट के बारे में बात करते हुए कहा है- जब मैं रात में सलमान भाई की पोस्ट देखता हूं, तो वो बिल्कुल अलग ही जोन में होते हैं। आपको खुद जैसा ही रहना चाहिए चाहे वो अच्छा हो या बुरा, लेकिन कम से कम आप खुद तो रहेंगे। वरना, आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप क्या बन गए हैं।
खबरें और भी
थिएटर्स में जारी है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन की लेटेस्ट फिल्म है जवानी तो इश्क होना है इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इसे ठीकठाक रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई कर रही है।