Salman Khan की फिल्म में दमदार होगा नयनतारा का किरदार, रिलीज से पहले खुला राज?
सुपरस्टार सलमान खान और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। ...और पढ़ें

नयनतारा और सलमान खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
नयनतारा निभाएंगी अहम किरदार
पहली बार सलमान खान संग करेंगी काम
इस दिन रिलीज होगी अगली फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की सबसे बड़ी फिल्म अनाउंसमेंट सलमान खान और नयनतारा की अनटाइटल मूवी की रही, जिसका निर्देशन साउथ के मशहूर फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू की जोड़ी कर रही है। फिलहाल इस फिल्म का एक काम चलाऊ टाइटल SVC 63 दिया गया है।
इस बीच सलमान खान और नयनतारा की इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जो मूवी में नयनतारा के किरदार से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि वह इस मूवी में कई एक्शन सीक्वेंस करती हुई नजर आएंगी।
एक्शन करेंगी नयनतारा
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की इस साल ईद पर भले ही कोई फिल्म न प्रदर्शित हुई हो, लेकिन वह अगले साल की ईद को लेकर जोरों से तैयारी कर रहे हैं। अगले साल ईद पर वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही उनकी फिल्म प्रदर्शित होगी। इस अनाम फिल्म की शूटिंग सलमान ने अप्रैल में शुरू की थी। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा भी मुख्य नायिका की भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें- OTT पर हुआ 'कैबरे क्वीन' का डेब्यू, Salman Khan की मम्मी ने क्राइम थ्रिलर में उड़ाया गर्दा
-1780816410563.jpg)
हाल ही में फिल्म की टीम ने मनाली शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है और अब एक्शन की बारी है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फिल्म की टीम अगले सप्ताह से मुंबई में फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेगी। इस शेड्यूल में फिल्म के मुख्य एक्शन सीन शूट किए जाएंगे। जिसमें सलमान और नयनतारा दोनों के ही एक्शन दृश्यों को फिल्माया जाएगा।
खबरें और भी

इसमें चेज सीन, गाड़ियों के साथ एक्शन, करीब से लड़ाई और भी बड़ी भीड़ वाले सीन होंगे। इन सभी दृश्यों को बांद्रा और उसके आसपास के क्षेत्रों में फिल्माया जाएगा। निर्माता दिल राजू ने इस शेड्यूल के लिए एक विशेष सेट भी स्थापित करवाया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सलमान इस फिल्म में किस नए एक्शन अंदाज में नजर आएंगे।
पहले मातृभूमि में दिखेंगे सलमान
फिल्म सिकंदर की असफलता के बाद से सलमान खान ने कई बड़ी फिल्मों को साइन किया, जिनमें निर्देशक अपूर्व लखिया की मातृभूमि भी शामिल है। वैसे तो मातृभूमि इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म को आगे बढ़ाया गया और फैंस इसकी नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ये तय है कि वामशी की मूवी से पहले मातृभूमि रिलीज की जाएगी।