Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    35 साल पहले Pankaj Udhas ने गाया था सिनेमा का कालजयी सैड सॉन्ग, आंखों से आंसू निकाल देगा

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 02:43 PM (IST)

    सुरों के सम्राट गायक पंकज उधास ने 35 साल पहले हिंदी सिनेमा का सबसे कालजयी सैड सॉन्ग गाया था ...और पढ़ें

    गायक पंकज उधास (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    गायक पंकज उधास (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. पंकज उधास ने गाया था कल्ट सॉन्ग

    2. इस पुरानी फिल्म से रखता है नाता

    3. गीत को सुनकर नम हो जाएंगी आंखें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सैड सॉन्ग्स को लेकर काफी चर्चा की जाती है। इस आधार पर हम आपको लगातार उन चुनिंदा दर्द भरे गीतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सुनकर आंखें नम हो जाती है। इस फेहरिस्त आज हम आपके लिए पंकज उधास का एक सैड सॉन्ग लेकर आए हैं, जिसे उन्होंने 35 साल पहले गाया था।

    सुरों के सम्राट पंकज उधास के इस गाने को कालजयी सैड सॉन्ग माना जाता है। आइए जानते हैं कि यहां पंकज साहब के कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    पंकज उधास का कालजयी सैड सॉन्ग 

    फिल्मों गानों के अलावा पंकज उधास को गजल सम्राट भी कहा जाता था। लेकिन उन्होंने अपने करियर में जितने भी फिल्मी गानों को आवाज दी, वे सब हिट साबित हुए थे। जब बात दर्द भरे नगमों की जाती है, तो उसमें पंकज अपनी आवाज में ऐसा दर्द पैदा करते थे, जिसे सुनकर दिल और आंखें दोनों भर आती थीं। ऐसा की करिश्मा उन्होंने साल 1991 में आई फिल्म साजन के सैड सॉन्ग जिये तो जिये कैसे... (Jeeye To Jeeye Kaise) में करके दिखाया था। 

    यह भी पढ़ें- Sonu Nigam के पिता ने गाया था सदी का सबसे दर्द भरा गीत, 22 सालों से कालजयी बना है सैड सॉन्ग

    Pankaj Udhas

    पंकज उधास की आवाज में इस गाने को आज भी दिल टूटे आशिक सुनना पसंद करते हैं। जिस तरह से उन्होंने इस गाने को गाया था, उसके लिए उनकी खूब प्रशंसा भी हुई थी। इस गाने को अभिनेता संजय दत्त, सलमान खान और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। साजन फिल्म की सफलता में पंकज उधास के जिये तो जिये कैसे... गाने ने अहम भूमिका अदा की थी।

    pankaj udhas jeeye to jeeye kaise (1)

    हालांकि, पंकज उधास के अलावा इस गीत को गायक एस.पी. बाला सुब्रमण्यम, अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू जैसे गायकों ने भी अपनी-अपनी आवाज गाया था, लेकिन सबसे अधिक लोकप्रियता पंकज साहब की आवाज में ही इस गीत को मिली। 

    यूट्यूब पर हिट है पंकज उधास का ये गाना 

    पंकज उधास की आवाज में साजन फिल्म के जिये तो जिये कैसे गाने की लोकप्रियता का अंदजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यूट्यूब पर इस पर 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मौजूद हैं। इतना ही नहीं स्टेज परफॉर्मेंसे में इस गीत ने 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 26 सालों से दिल टूटे आशिकों का दर्द बयां कर रहा है Altaf Raja का सॉन्ग, सुनते ही याद आ जाएगी एक्स गर्लफ्रेंड