Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    27 साल पहले Alka Yagnik संग मिलकर Salman Khan ने गाया था कल्ट गाना, फ्लॉप फिल्म का था हिट सॉन्ग

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 04:49 PM (IST)

    सुपरस्टार सलमान खान अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा गायिकी के लिए काफी जाने जाते हैं। ...और पढ़ें

    सलमान खान का गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सलमान खान का गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. सलमान खान ने गाया था ये गाना

    2. 27 साल पुरानी फिल्म से है नाता

    3. अल्का याग्निक संग छेड़े थे सुर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान का नाम हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं में शुमार है। फिल्मों में कमाल की एक्टिंग के लिए भाईजान को जाना जाता है। इतना ही नहीं 90 के दशक से लेकर अब तक अपनी शानदार मूवीज के जरिए वह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनय के अलावा सलमान गायिकी के काम भी दिलचस्पी रखते हैं। इसी आधार पर हम आपको सलमान खान द्वारा गाया उनका पहला गीत बताने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने अल्का याग्निक (Alka Yagnik) संग जुगलबंदी की थी। 

    सलमान खान का पहला गीत

    कई मौकों पर सलमान खान ने ये खुलासा किया था कि वह फिल्मों में एक्टिंग के अलावा सॉन्ग्स गाना भी पसंद करते हैं। इसकी शुरुआत साल 1999 में आई उनकी फ्लॉप फिल्म हैलो ब्रदर से हुई थी। इस मूवी में सलमान ने अपनी आवाज में चांदी की डाल... (Chandi Ki Daal Par) सॉन्ग गाया था। ये पहला मौका था, जब सलमान ने एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपना हुनर दिखाया था।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan की फिल्म में दमदार होगा नयनतारा का किरदार, रिलीज से पहले खुला राज?

    chandi ki daal par song

    इस गाने को अल्का याग्निक ने भी गाया था, जिन्होंने अभिनेत्री रानी मुखर्जी को अपनी आवाज दी थी, जबकि सलमान ने ये गीत खुद के लिए ही गाया था। हैलो ब्रदर के सॉन्ग चांदी की डाल पर सोने का मोर... की मेकिंग की तरफ गौर किया जाए तो मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया ने इस गाने की धुनों को तैयार किया था,

    खबरें और भी

    chandi ki daal par song (1)

    जबकि गीतकार सुधाकर शर्मा ने इसे लिरिक्स लिखे थे। इस तरह से सलमान खान का पहला सिंगिंग गीत बनकर रेडी हुआ था। हैरान करने वाली बात ये रही थी कि फिल्म हैलो ब्रदर बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी, लेकिन सलमान खान द्वारा गाया चांदी की डाल पर... हिट साबित हुआ था, जिसे आज भी एक डांसिंग सॉन्ग के तौर पर कल्ट माना जाता है। 

    सलमान ने गाए ये गाने

    सिर्फ हैलो ब्रदर का चांदी की डाल पर... नहीं, बल्कि इसके अलावा बतौर सिंगर सलमान खान ने कई गानों को अपनी आवाज दी है, जिसकी सूची इस प्रकार है- 

    • हैंगओवर- (फिल्म- किक)

    • जुम्मे की रात- (फिल्म-किक)

    • मैं हूं हीरो तेरा- (फिल्म- हीरो)

    • यूं करके- (फिल्म- दबंग 3)

    • जी रहे थे हम- (फिल्म- किसी का भाई किसी की जान)

    इस तरह के कई फेमस गीतों को सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आवाज दी है। 

    यह भी पढ़ें- 'राम-लीला' के गाने को Salman Khan ने कराया था बंद, सरोज खान को कोरियोग्राफी के नहीं मिले थे पैसे