Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1 दिन में लिखे 27 गाने, सलमान-शाह रुख को दिए Cult Songs... वो गीतकार जिसका नाम गिनीज बुक में है दर्ज

    Updated: Sun, 24 May 2026 06:53 PM (GMT+05:30)

    हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के वो गीतकार जिन्होंने एक दिन में 27 गाने लिख दिए थे। उन्होंने कई सुपरहिट और कल्ट गानों के बोल में जान भरी है। ...और पढ़ें

    सबसे ज्यादा गाने लिखने वाले गीतकार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    सबसे ज्यादा गाने लिखने वाले गीतकार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मजरूह सुल्तानपुरी हों या फिर आनंद बख्शी... कोई भी एक गीतकार का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। एक गीतकार जिन्हें सबसे ज्यादा गीत लिखने के लिए जाना जाता है और उनका नाम गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।

    इस आर्टिकल में जिक्र उस गीतकार का, जिन्होंने बॉलीवुड को कई कल्ट सॉन्ग्स दिए हैं। शाह रुख खान से लेकर सलमान खान तक... बड़े-बड़े सुपरस्टार्स उनके गानों के बोल पर थिरके हैं।

    गिनीज बुक में नाम है दर्ज

    चार दशक, 650 फिल्में और 4000 हजार से ज्यादा गाने... गिनीज बुक में सबसे ज्यादा गाने लिखने वाले यह गीतकार कोई और नहीं बल्कि समीर अंजान (Sameer Anjaan) है जिन्हें समीर के नाम से ही जाना जाता है। उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़ म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था और अपने पिता की तरह गीतकार के तौर पर करियर बनाया और छा गए। 

    पिता से एक कदम आगे निकले समीर

    समीर, नामचीन गीतकार लालजी पांडे उर्फ अंजान के बेटे थे। एक तरफ अंजान जी ने 1500 गाने लिखे, दूसरी तरफ समीर ने अपने पिता को पीछे छोड़ दिया। चार दशक तक उन्होंने 650 फिल्मों के लिए गाने लिखे और ज्यादातर कल्ट बन गए।

    यह भी पढ़ें- रेडियो-TV पर बैन हुआ वो Cult Song जिसकी लिरिक्स पर मचा था बवाल, गाने को डिलीट करना चाहते थे Dev Anand!

    एक दिन में लिखे थे 27 गाने

    एक बार शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में समीर ने खुलासा किया था कि उन्होंने वह 10-15 साल तीन घंटे से ज्यादा सोए नहीं। उन्होंने कहा था, "24 घंटे मेरी जिंदगी का सिर्फ एक ही मकसद था- गाना, गाना और सिर्फ गाना। मैंने एक दिन 27 गाने लिखे थे।"

    खबरें और भी

     

    किन फिल्मों में दिए गाने?

    मालूम हो कि समीर ने दिल, आशिकी, स्वर्ग, फूल और कांटे, बेटा, गोपी किशन, सुहाग, कुली नंबर 1, जीत, राजा हिंदुस्तानी, कुछ कुछ होता है, गुलाम, सरफरोश, धड़कन, हेरा फेरी, देवदास, राज, तेरे नाम और हंगामा समेत कई सुपरहिट फिल्मों के कल्ट गाने लिखे हैं। समीर के गानों की लिस्ट लंबी है। आज भी समीर के सभी गाने कल्ट बने हुए हैं। 

    यह भी पढ़ें- 80 साल पुराना KL Saigal का वो गीत, सुनकर टपक पड़े थे आंसू; अपने ही 'जनाजे' में बजवाना चाहते थे कल्ट सॉन्ग