Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    80 साल पुराना KL Saigal का वो गीत, सुनकर टपक पड़े थे आंसू; अपने ही 'जनाजे' में बजवाना चाहते थे कल्ट सॉन्ग

    Updated: Thu, 21 May 2026 05:54 PM (IST)

    80 साल पहले एक नौसिखिए गीतकार ने एक ऐसा गीत लिखा जिसे गाने के बाद खुद सिंगर भी भावुक हो गए। आज भी यह गीत कल्ट है। ...और पढ़ें

    सैड सॉन्ग सुनकर खुद ही भावुक हो गए थे सिंगर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    सैड सॉन्ग सुनकर खुद ही भावुक हो गए थे सिंगर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केएल सहगल (KL Saigal) म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक हैं। उन्हें इंडस्ट्री का पहला 'सुपरस्टार सिंगर' कहा जाता है। उन्होंने कई गानों को अपनी अनोखी आवाज से कल्ट बना दिया। उनका एक गाना 80 साल पहले आया था जिसने न केवल म्यूजिक डायरेक्टर भी इमोशनल हो गए थे।

    केएल सहगल ने डेढ़ दशक तक म्यूजिक इंडस्ट्री में काम किया और एक से बढ़कर एक गीत गाए। कहा जाता था कि सहगल कभी भी शराब पीए बिना गीत नहीं गाते थे, लेकिन 80 साल पहले आया उनका एक गीत उन्होंने बिना पीए गाया। यह गीत उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने कहा कि वह इसे अपने अंतिम संस्कार में बजवाना चाहते हैं।

    सुपरहिट गाने से मजरूह ने किया था डेब्यू

    जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो है 1946 में आई फिल्म शाहजहां का 'जब दिल ही टूट गया' गीत। इस गीत को केएल सहगल ने अपनी आवाज दी थी, जबकि बोल शायर मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। इस गीत से मजरूह ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था और उनका पहला ही गीत कल्ट बन गया।

    KL Saigal

    अंतिम संस्कार में बजवाना चाहते थे गीत

    गणेश अनंतरमन की बुक बॉलीवुड मेलोडीज- अ हिस्ट्री ऑफ द हिंदी फिल्म सॉन्ग में इस गीत के पीछे का एक दिलचस्प किस्सा लिखा हुआ है। इस किताब के मुताबिक, केएल सहगल के आखिरी क्लासिक सॉन्ग्स में से एक 'जब दिल ही टूट गया' को मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे। यह गीत केएल सहगल को इतना पसंद आया कि वह इसे अपने अंतिम संस्कार में बजवाना चाहते थे। फिल्म की रिलीज के ठीक एक साल बाद ही केएल सहगल का निधन हो गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar के बेटे का गाना, हीरोइन ने दो सुपरस्टार्स संग किया रोमांस; कल्ट सॉन्ग को Alka-Udit ने भी दी आवाज

    स्टूडियो में गीत सुनकर भावुक हो गए थे लोग

    कहा जाता है कि केएल सहगल ने जब रिकॉर्डिंग रूम में यह दर्दभरा गीत गाया था, तब म्यूजिक डायरेक्टर नौशाद समेत स्टूडियो में मौजूद हर कोई भावुक हो गया था। 

    80 साल पहले बने इस गीत में दर्द था। आज भी यह गीत कल्ट बना हुआ है। इस गीत को केएल सहगल पर ही फिल्माया गया था। वह कभी भी दूसरे एक्टर्स के लिए गीत नहीं गाते थे। उन्होंने जितने भी गाने गए, खुद के लिए गाए।

    यह भी पढ़ें- एक सिंगर का नखरा 13 साल की उम्र में Mohammad Rafi के लिए बना था गोल्डन चांस, नाई की दुकान पर करते थे काम