Kishore Kumar के बेटे का गाना, हीरोइन ने दो सुपरस्टार्स संग किया रोमांस; कल्ट सॉन्ग को Alka-Udit ने भी दी आवाज
Kishore Kumar की तरह उनके बेटे ने भी म्यूजिक की दुनिया में काम किया। उनका एक गाना तीन दशक के बाद भी सबसे पॉपुलर सॉन्ग्स में से एक है। ...और पढ़ें

किशोर कुमार के बेटे का गाना है कल्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार (Kishore Kumar) म्यूजिक इंडस्ट्री के वर्सेटाइल सिंगर थे। उन्होंने एक से बढ़कर एक सदाबहार गाने दिए। सालों तक अपनी आवाज का जादू चलाया। फिर आए उनके बेटे... जिन्होंने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया और म्यूजिक इंडस्ट्री को हिट और क्लासिक गानों से नवाजा।
किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार (Amit Kumar) का नाम भले ही ज्यादा पॉपुलर न हो, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड को कल्ट गाने जरूर दिए हैं। उनका 28 साल पुराना गाना आज भी सुनकर लोग झूमने लग जाते हैं।
किशोर कुमार के बेटे का धमाल
इस गाने को उन्होंने 90s के पॉपुलर ड्यूट सिंगर्स के साथ गया था। बी-टाउन की हसीना ने दो सुपरस्टार्स संग इश्क फरमाकर गाने को हिट करा दिया था। यह गाना है 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म का गाना मखना (Makhna Song)।
उदित-अलका संग अमित ने लगाए थे सुर
डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अमिताभ बच्चन, गोविंदा, रवीना टंडन और राम्या कृष्णन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में माधुरी दीक्षित का एक गाना था जो खूब पॉपुलर हुआ था। यह गाना मखना था, जिसे तीन बड़े सिंगर्स ने गाया था- अमित कुमार, अलका याग्निक (Alka Yagnik) और उदित नारायण (Udit Narayan)।
यह भी पढ़ें- अफगान से आया 61 साल पुराना Cult Song, पत्नियों का दिल लुभाने के लिए आज भी गाते हैं पति; Manna Dey ने दी थी आवाज
हीरोइन का दो सुपरस्टार्स संग चला था रोमांस
मखना गाना बहुत पॉपुलर हुआ था। माधुरी दीक्षित के साथ गोविंद और अमिताभ बच्चन की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आई थी। इस फिल्म का ये गाना अमित, अलका और उदित ने मिलकर गाया था, जबकि इसके बोल समीर (Sameer) ने लिखे थे और म्यूजिक डायरेक्टर विजू शाह (Viju Shah) थे। इस गाने पर करोड़ों व्यूज हैं।
खबरें और भी
बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी फिल्म
बात करें बड़े मियां छोटे मियां फिल्म की तो यह फिल्म 1998 की सुपरहिट मूवीज में से एक थी। इस कॉमेडी ड्रामा ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। यह 1995 की अमेरिकी फिल्म 'बैड बॉयज' का हिंदी एडेप्टेशन है।