Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    58 सालों से रिलीज के लिए तरस रहा है Kishore Kumar का पुराना गीत, सैड वर्जन सुनकर भर आएंगी आंखें

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 02:28 PM (GMT+05:30)

    सिनेमा जगत के दिग्गज गायक रहे किशोर कुमार का एक गाना ऐसा भी है, जो अब तक रिलीज के लिए तरस रहा है। ...और पढ़ें

    किशोर कुमार को वो गाना (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

    किशोर कुमार को वो गाना (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

    HighLights

    1. किशोर कुमार का पुराना सैड सॉन्ग

    2. 58 से रिलीज का कर रहा है इंतजार

    3. इस फिल्म से नाता रखता है गीत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुरों के सरताज रहे किशोर कुमार के निधन करीब 39 साल का समय बीत गया है। लेकिन आज भी इस दिग्गज गायक के गानों को सुना जाता है, जिसकी वजह से उनकी आवाज अमर है। यूं तो अपने शानदार सिंगिंग करियर में एक से बढ़कर एक गीत गाने वाले किशोर दा का एक गाना अब तक रिलीज के लिए तरस रहा है। 

    58 साल रिकॉर्ड हुआ किशोर कुमार का वह पुराना गाना कभी रिलीज नहीं हुआ। लेकिन इंटरनेट पर इसकी कॉपी मिल गई है, आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा है। 

    नहीं रिलीज हुआ किशोर कुमार का ये गीत

    1960 से लेकर 80 के दशक तक किशोर कुमार ने बतौर गायक हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। इस दौरान उन्होंने कई शानदार गीत गाए और श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाया। इस बीच उन्होंने एक गाना ऐसा भी गाया, जिसे फिल्ममेकर्स ने कभी रिलीज ही नहीं किया।

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar ने एक ही फिल्म के लिए गाए थे 6 गाने, 45 साल पुराना महा रिकॉर्ड आज भी कायम

    padosan

    क्रेजी फॉर किशोर कुमार नामक फेसबुक पेज पर किशोर दा के पॉपुलर सॉन्ग मेरे सामने वाली खिड़की में... (Mere Saamne Wali Khidki Mein) का सैड वर्जन शेयर किया है। साल 1968 में आई अभिनेता सुनील दत्त की कल्ट क्लासिक फिल्म पड़ोसन का ये गाना 58 साल बाद भी रिलीज नहीं किया गया है।

    लेकिन जब आप किशोर कुमार की आवाज में मेरे सामने वाली खिड़की में... का सैड वर्जन सुनेंगे, तो यकीनन तौर पर आप भी दिल मायूस हो जाएगा और आंखों से आंसू बहने लगेंगे। कुल मिलाकर कहा जाए इस सॉन्ग का ये अनरिलीज वर्जन वाकई शानदार है, जिसकी सादगी किशोर कुमार की मधुर आवाज में और अधिक बढ़ जाती है। 

    खबरें और भी

    पड़ोसन में छाए थे किशोर कुमार

    सुनील दत्त, महमूद और सायरा बानो के अलावा फिल्म पड़ोसन में किशोर कुमार भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इस मूवी में अपनी गायिकी के अलावा दमदार अभिनय से किशोर दा ने फैंस का दिल जीता था। पड़ोसन में किशोर कुमार द्वारा निभाया गया विद्यापति गुरूजी का किरदार आज भी अमर है। इस तरह से किशोर दा फिल्म पड़ोसन में पूरी तरह छाए रहे थे। 

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का 51 साल पुराना गीत है जख्मी दिल की आवाज, सुनकर याद आ जाएगी EX गर्लफ्रेंड