Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lata Mangeshkar ने किशोर दा के बेटे संग गाया था कल्ट गाना, 45 साल बाद भी हिट है पुराना रोमांटिक गीत

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 01:11 PM (IST)

    गायक किशोर कुमार के अलावा सुरों की कोकिला लता मंगेशकर ने उनके बेटे संग भी कई गाने गाए थे। ...और पढ़ें

    लता मंगेशकर और अमित कुमार का गाना

    लता मंगेशकर और अमित कुमार का गाना

    HighLights

    1. लता मंगेशकर और अमित कुमार का गाना

    2. 45 साल पहले आया ये कल्ट रोमांटिक सॉन्ग

    3. किशोर कुमार के बेटे संग लता दी ने छेड़े थे सुर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुरों की कोकिला लता मंगेशकर हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन गायिका थीं। उन्होंने अपने करियर में किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश साहब जैसे कई गायकों के साथ सुरे छेड़े थे। इतना ही नहीं नए जमाने भी उन्होंने उदित नारायण और कुमार सानू जैसे नए सिंगर्स संग भी अपनी जादुई आवाज का करिश्मा दिखाया था। 

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि लता मंगेशकर ने किशोर दा के बेटे अमित कुमार संग भी कई सॉन्ग को गाया था, उनमें से एक 45 साल पुराना गीत आज भी कल्ट माना जाता है। आइए जानते हैं कि वह गाना कौन सा है। 

    लता मंगेशकर और अमित कुमार का कल्ट गाना

    यूं तो लता मंगेशकर ने किशोर कुमार संग हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार कई गानों को आवाज दी थी। लेकिन पिता के अलावा बेटे के संग भी लता दी ने सुर-ताल लगाए थे। दरअसल साल 1981 में अभिनेता कुमार गौरव और विजयता पंडित स्टारर रोमांटिक मूवी लव स्टोरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी में किशोर दा के बेटे और गायक अमित कुमार ने कई गाने गए, जिनमें एक गीत लता दी के साथ भी रहा। 

    यह भी पढ़ें- लता दीदी से छीना, Asha Bhosle की आवाज ने बनाया कल्ट; 54 साल पहले आर डी बर्मन की जिद से बना वो हिट गाना

    lata

    उस गाने का नाम है- देखो मैंने देखा है ये एक सपना... (Dekho Maine Dekha Ye Ek Sapna)। ये रोमांटिक ट्रेक 45 साल बाद खूब सुना जाता है और श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाता है। इस गाने को अमित कुमार और लता मंगेशकर ने मिलकर अपनी-अपनी आवाज में बड़ी ही बेहतरीन तरीके से गाया है। सॉन्ग को सुनने पर एक पल के लिए आपको लगेगा कि अमित की जगह किशोर कुमार गा रहे हैं। 

    खबरें और भी

    love story songs

    गौर किया जाए लता मंगेशकर और अमित कुमार के देखो मैंने देखा है ये एक सपना... गाने की मेकिंग की तरफ तो इस गीत के संगीतकार आर डी बर्मन थे, जबकि इसके लिरिक्स आनंद बक्शी ने लिखे थे। 

    अमित कुमार के लिए लकी रही लव स्टोरी

    अभिनेता कुमार गौरव की लव स्टोरी बतौर गायक अमित कुमार के लिए लकी रही थी। इस मूवी के एक और गाने याद आ रही है... के लिए अमित को साल 1982 में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इस मामले में अमित ने अपने पिता किशोर कुमार के गाने को हराकर बाजी मारी थी।

    यह भी पढ़ें- अपने बेटे से हार गए थे Kishore Kumar, 44 साल पुराना गीत बना था टकराव की वजह