Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अपने बेटे से हार गए थे Kishore Kumar, 44 साल पुराना गीत बना था टकराव की वजह

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 02:18 PM (GMT+05:30)

    एक बार दिग्गज गायक रहे किशोर कुमार अपने बेटे और सिंगर अमित कुमार के एक कल्ट गाने की वजह से हार गए थे। ...और पढ़ें

    किशोर कुमार और अमित कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    किशोर कुमार और अमित कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. किशोर कुमार और अमित कुमार का हुआ था आमना-सामना

    2. बेटे के गाने की वजह से किशोर दा को मिली थी हार

    3. इस कल्ट गीत वजह से स्टार बन गए थे अमित कुमार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक किशोर कुमार की तरह उनके बेटे अमित कुमार ने भी गायिकी की दुनिया में खूब नाम कमाया है। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अमित ने एक से बढ़कर एक गीत के दम पर श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमित कुमार का कल्ट उनके पिता की किशोर दा की हार का कारण बन गया था।

    45 साल पुराने उस गाने के चलते किशोर कुमार और अमित कुमार का आमना-सामना हुआ था। आइए जानते हैं कि क्यों इन बाप-बेटे की जोड़ी का टकराव हुआ। 

    इस गाने की वजह टकराई बाप-बेटे की जोड़ी

    साल 1982 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। इस मशहूर अवॉर्ड्स शो के दौरान ही किशोर कुमार और अमित कुमार अपने-अपने गानों के दम पर एक दूसरे के सामने आए थे। उस दौरान बेस्ट सिंगर्स के लिए अमित कुमार उनके पिता किशोर कुमार दोनोंं को नॉमिनेट किया गया। अमित को फिल्म लव स्टोरी के तेरी याद आ रही है... (Teri Yaad Aa Rhi Hai) के लिए नामंकन मिला था।

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar ने अपने बेटे संग मिलकर गाया था ये गीत, 48 साल से कल्ट बना हुआ है पुराना गाना

    kishorekumarson (1)

    जबकि किशोर कुमार को याराना फिल्म के छू कर मेरे दिल को... और कुदरत मूवी के सॉन्ग हमें तुमसे प्यार कितना... के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड 1982 के लिए नामांकित किया गया था। आलम ये रहा कि अमित कुमार ने इस पुरस्कार समारोह में बाजी मारी और इस तरह से किशोर दा अपने बेटे से ही हार गए थे। हालांकि, अपने बेटे अमित की जीत की खुशी में किशोर कुमार अपनी हार भूल गए थे। 

    amitkkumar

    बता दें अमित कुमार का 45 साल पुराना सॉन्ग तेरी याद आ रही है, आज भी सैड सॉन्ग के मामले में कल्ट माना जाता है। कुमार गौरव और विजेयता पंडित स्टारर लव स्टोरी मूवी के इस सदाबहार गीत को आर डी बर्मन ने संगीत दिया था, जबकि आनंद बक्शी ने इसके लिरिक्स लिखे थे।

    खबरें और भी

    अमित कुमार के बेस्ट सॉन्ग

    बतौर गायक अमित कुमार ने अपने पिता किशोर कुमार का नाम संगीत की दुनिया में खूब रोशन किया था। उनके चुनिंदा बेस्ट सॉन्ग्स इस प्रकार हैं-

    • बड़े अच्छे लगते हैं...

    • आती रहेंगी बहारे...

    • कह दो तुम मेरे हो वरना...

    • दुश्मन न करे दोस्त ने...

    • जीना है तो हंस के जियो...

    यह भी पढ़ें- जब Kishore Kumar और Asha Bhosle का गाना सुनकर भड़क गया म्यूजिक डायरेक्टर, रिकॉर्डिंग रूम से निकाला था बाहर