Kishore Kumar का 51 साल पुराना गीत है जख्मी दिल की आवाज, सुनकर याद आ जाएगी EX गर्लफ्रेंड
गायक किशोर कुमार ने 51 साल पहले हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन सैड सॉन्ग को गाया था। ...और पढ़ें
-1777280520489_m.webp)
किशोर कुमार का गाना (फोटो क्रेडिट- जैमिनी आई)
HighLights
अमर है किशोर कुमार का सैड सॉन्ग
51 साल पहले गाया था ये गाना
इस एक्टर की आवाज बने थे किशोर दा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के पुराने सबसे उम्दा गीतों के बारे में बात की जाए तो उसमें ज्यादातर गाने गायक किशोर कुमार के शामिल होंगे। किशोर दा ने अपने सिंगिंग करियर के दौरान हर किस्म के गीत गाए थे, फिर चाहे वे रोमांटिक और सैड सॉन्ग्स क्यों न हो।
इसी आधार पर आज हम आपको किशोर कुमार के एक ऐसे यादगार सैड सॉन्ग के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो 51 साल पहले रिलीज किया गया था। आज भी इस गाने को सुनकर श्रोताओं का दिल भर आता है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गीत है।
किशोर कुमार का यादगार सैड सॉन्ग
यूं तो किशोर कुमार ने एक से बढ़कर एक गीत गाए। लेकिन जिस गाने के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह वाकई सबसे हटकर है। सैड सॉन्ग्स के मामले में मानों ऐसा होता था कि किशोर दा अपने दिल का दर्द आवाज में उतार देते थे। इसका अंदाजा आप साल 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म आंधी के दर्दभरे गीत तेरे बिना जिंदगी से... (Tere Bina Zindagi Se ) को सुनकर आसानी से लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Kishore Kumar ने एक ही फिल्म के लिए गाए थे 6 गाने, 45 साल पुराना महा रिकॉर्ड आज भी कायम

किशोर कुमार का ये गाना पिछले 5 दशकों से हिंदी सिनेमा का सबसे कल्ट सैड सॉन्ग बना हुआ। इस गाने में सुरों की कोकिला लता मंगेशकर ने किशोर दा का बखूबी साथ दिया और आंधी फिल्म का ये आईकॉनिक गीत गाया। इस गाने को अभिनेता संजीव कुमार और अभिनेत्री सुचित्रा सेन पर फिल्माया गया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो तेरे बिना जिंदगी से... सुनने के बाद लड़कों को अपनी एक्स याद जाएगी।
खबरें और भी

गौर किया जाए आंधी के तेरे बिना जिंदगी से... की मेकिंग की तरफ तो गायक किशोर कुमार और लता मंगेशकर के अलावा संगीतकार आर डी बर्मन ने इस गीत में अपने संगीत का जादू चलाया था। इसके अलावा गाने के बोल को गुलजार साहब ने लिखा था।
फिल्म से बड़ा हिट रहा गाना
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि संजीव कुमार स्टारर आंधी से ज्यादा बड़ा हिट किशोर कुमार का तेरे बिना जिंदगी से... गीत रहा था। इस गाने की वजह से ही फिल्म आंधी को आज भी याद किया जाता है।