Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शराब के नशे में गाने गाता था ये सिंगर, 185 गीतों को मधुर आवाज देकर बना था पहला सिंगिंग सुपरस्टार

    Updated: Wed, 23 Oct 2024 07:11 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई ऐसे नायक-नायिका रहे हैं जिन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मी जगत में एक ...और पढ़ें

    कौन था बॉलीवुड का ये सिंगर (Photo Credit-X)
    कौन था बॉलीवुड का ये सिंगर (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. हिंदी सिनेमा का पहला सिंगिंग सुपरस्टार
    2. नशे में करते थे गानों की रिकॉर्डिंग
    3. एक्टर के तौर भी चमका था सिक्का

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म जगत के हर कलाकार की एक न एक अलग कहानी है। कोई अपने संघर्ष के लिए जाना जाता है तो कई स्टाइल और स्वैग की वजह से चर्चा में रहा है। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा गायक भी हिंदी सिनेमा जगत में आया, जो शराब के नशे में स्टूडियो में जाकर गानों की रिकॉर्डिंग करता था। सिर्फ इतना ही नहीं उस दिग्गज भारतीय सिनेमा का पहला सिंगिंग सुपरस्टार का टैग भी मिला था। 

    इतना ही नहीं एक सिंगर होने के अलावा उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में काफी नाम कमाया था। आइए इस लेख में जानते हैं कि वो हरफनमौला कलाकार कौन था। 

    कौन था वो सिंगर

    11 अप्रैल 1904 को आजाद भारत से पहले धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू और कश्मीर में कुंदल लाल सहगल के रूप में एक शख्स का जन्म होता है। ये वही कुंदन लाल हैं, जिनको आगे चलकर हिंदी सिनेमा का पहला सिंगिंग सुपरस्टार कहा गया था। अपने शानदार नगमों के जरिए केएल सहगल साहब आज भी अमर हैं। इनको लेकर कई तरह के रोचक किस्से मौजूद हैं, जिनमें से एक नशे में गीत गाना भी शामिल है। 

    ये भी पढ़ें- 92 साल पहले आई थी देश की पहली हॉरर फिल्म, इस एक्ट्रेस ने निभाया था भूत का किरदार

    आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार सहगल शराब पीने के बाद ही गानों की रिकॉर्डिंग किया करते थे। खास बात ये थी ही उन्होंने गायकी के लिए किसी से भी किसी प्रकार की कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में सिंगिंग करना शुरू कर दिया था। सिनेमा में उनके सुनहरे योगदान को आज भी याद किया जाता है। बता दें कि 1947 में के एल सहगल का निधन हो गया था। 

    करियर में गाए थे 185 गीत 

    के एल सहगल ने एक दिग्गज गायक के तौर पर हिंदी, तमिल, बंगाली और उर्दू सहित तमाम भाषाओं में कुल 185 गीतो को अपनी जादुई आवाज दी थी। उनके बेहतरीन नगमें सुनने से दिल को सुकून मिलता है। सहगल साहब के कुछ पॉपुलर गीत इस प्रकार हैं- 

    खबरें और भी

    • बाबुल मोरा

    • सो जा राजकुमारी

    • एक बंगला बने न्यारा

    • दीप जलाओ

    • ए दिल ए बेकरार

    • दिन सूना सूरज बिना

    •  मेरे सपनों की रानी

    इस तरह के तमाम गीतों को के एल सहगल ने गाया था। 1932 से लेकर 1947 तक यानी 15 साल में भीतर उन्होंने सिनेमा जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। 

    अभिनेता के तौर पर भी रहे कामयाब

    एक सिंगर ही नहीं बल्कि फिल्म अभिनेता के तौर पर भी के एल सहगल को काफी कामयाबी मिली थी। जिसकी बदौलत उनको हिंदी सिनेमा का पहला सिंगिंग सुपरस्टार भी कहा गया। बतौर एक्टर उन्होंने कई शानदार मूवीज में काम किया था, जिनके नाम इस प्रकार हैं। 

    • जिंदा लैश

    • यहूदी की लड़की

    • पूरन भगत

    • देवदास

    • साथी 

    • जीवन मरण

    • धरती माता

    • जिंदगी मेरी बहन 

    • तानसेन

    • परवाना 

    ये वो कुछ फिल्मों की लिस्ट है, जिनमें सहगल ने अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया था। इस तरह से उन्होंने 36 से अधिक हिंदी और बंगाली मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। 

    ये भी पढ़ें- Bollywood: कहां से आया 'बॉलीवुड' शब्द, हिंदी सिनेमा के इतिहास में क्या है इसका असली मतलब?