Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार का वो लोकगीत जिसे सुनकर आज भी सिसक कर रो पड़ता है हर पिता, 31 साल से Sharda Sinha का गाना है Cult

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 08:53 PM (IST)

    एक मशहूर लोकगीत जिसने बॉलीवुड को सबसे मशहूर विदाई सॉन्ग दिया। शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की आवाज में यह गीत आज भी कल्ट बना हुआ है। ...और पढ़ें

    शारदा सिन्हा का गीत आज भी कर देता है भावुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    शारदा सिन्हा का गीत आज भी कर देता है भावुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 31 साल से कल्ट बना हुआ है विदाई गीत

    2. शारदा सिन्हा की आवाज में हुआ था पॉपुलर

    3. सुपरहिट फिल्म के लिए बना था गीत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 31 साल पहले एक गीत बना जिसे सुनने के बाद दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए, खासकर पिता की आंखों में। आज भी जब वह गीत बजता है तो हर बेटी का पिता भावुक हो जाता है। इस गीत को हमेशा के लिए अमर करने का श्रेय भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) को जाता है।

    शारदा सिन्हा को छठी मैया के गीतों को आवाज देने के लिए जाना जाता है, लेकिन उन्होंने छठ गीत (Chhath Geet) के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों को कल्ट गाने भी दिए हैं। उनका एक गीत जो बॉलीवुड की सुपर-डुपर हिट फिल्म में शामिल था, वो तीन दशक बाद भी विदाई के वक्त बजता है और पिता की आंखों को नम कर देता है।

    पिता-बेटी पर बना गीत

    यह गीत एक बेटी और पिता के अटूट बंधने को बयां करता है। एक बेटी जो गीत के जरिए कहती है कि वह अपने पिता से मिली सीख और प्यार को लेकर ससुराल जा रही है। इस गीत में बेटी को विदा करने का दर्द पिता के सिसकियों में सुना जाता है।

    यह गीत है 'बाबुल जो तुमने सिखाया' (Babul Jo Tumne Sikhaya) जो साल 1994 में आई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' (Hum Aapke Hain Koun) का है। यह अब तक का सबसे पॉपुलर विदाई सॉन्ग (Vidaai Song) है।

    यह भी पढ़ें- 72 साल पहले Suraiya के गानों में उठती 'तड़प' ने जवाहर लाल नेहरू को कर दिया था कायल, रफी का जादू पड़ गया था फीका

    शारदा सिन्हा की आवाज में हुआ अमर

    इस गीत के बोल रविंद्र रावल ने लिखे थे, जबकि कंपोज राम लक्ष्मण ने किया था। इस गीत में आवाज शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की है। इस गीत को पूजा (रेणुका शहाणे) की विदाई पर फिल्माया गया था। उनकी विदाई के दौरान बजा यह गाना सिनेमाघरों में दर्शकों को इमोशनल कर गया था। आज भी यह कल्ट क्लासिक में गिना जाता है। 

    खबरें और भी

     

    बता दें कि 'हम आपके हैं कौन' 90s की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, रेणुका शहाणे, रीमा लागू, आलोक नाथ, अनुपम खेर, रेणुका शहाणे और मोहनिश बहल अहम भूमिकाओं में थे।

    यह भी पढ़ें- 27 साल पुराना KK का 'दिल तोड़ने वाला' गाना, सुबह 4 बजे रिकॉर्ड हुआ था Sad Song; सुनकर आज भी 'तड़प' जाता है दिल