विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karisma Kapoor Birthday: करियर के पीक पर करिश्मा कपूर ने इस टीवी सीरियल में किया था काम, 'दादी' बन लूटी थी वाहवाही

Published: Tue, 25 Jun 2024 11:29 AM (IST)

Karisma Kapoor Birthday कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर ...और पढ़ें

करिश्मा कपूर बर्थ डे. फोटो क्रेडिट- जागरण
करिश्मा कपूर बर्थ डे. फोटो क्रेडिट- जागरण

HighLights

  1. 90 के दशक की हिट एक्ट्रेस थीं करिश्मा कपूर
  2. टीवी सीरियव में भी किया है काम
  3. करिश्मा ने प्ले किया था डबल रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Karisma Kapoor Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। उनका करियर दर्जनों ऐसी फिल्मों से भरा है, जिसमें उन्होंने नटखट, चुलबुली और संस्कारी लड़की का रोल ज्यादा किया है। मगर करिश्मा कपूर ने अपनी एक्टिंग की वर्सटालिटी का टैलेंट सिर्फ फिल्मों में ही नहीं दिखाया है। अपने करियर के पीक पर करिश्मा ने छोटे पर्दे पर भी काम किया था।

90 के दशक की हिट एक्ट्रेस थीं करिश्मा

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 1991 में उन्होंने 'प्रेम कैदी' से डेब्यू किया था। इसके बाद 'पुलिस ऑफिसर', 'निश्चय', 'सपने साजन के', 'जिगर', 'राजा बाबू' जैसी कई मूवीज में उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। एक्ट्रेस की लाइफ में एक वक्त ऐसा था, जब ज्यादातर डायरेक्टर्स उन्हें अपनी फिल्मों में लेना चाहते थे। उन्होंने उस दौर में कई बड़े हीरो के साथ काम किया।

करियर के पीक पर शुरू किया था सीरियल

करिश्मा कपूर ने सुनील शेट्टी से लेकर शाह रुख और सलमान खान (Salman Khan) तक के साथ काम किया है। वहीं, गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर खूब जमीं। उन्होंने 'हसीना मान जाएगी', 'कुली नंबर 1', 'राजा बाबू', 'साजन चले ससुराल', 'हीरो नंबर 1' सहित और कई मूवीज में 'कॉमेडी किंग' गोविंदा के साथ काम किया। हालांकि, शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। लेकिन जिस साल उन्होंने शादी की, उसी साल उन्होंने छोटे पर्दे पर डेब्यू भी किया था।

डबल रोल में नजर आई थीं करिश्मा

करिश्मा कपूर ने सितंबर 2003 में शादी की थी। उसी साल 25 अगस्त को 'करिश्मा: द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी' सीरियल शुरू हुआ था, जिसमें करिश्मा कपूर ने दोहरी भूमिका निभाई थी। यह शो सहारा वन चैनल पर टेलीकास्ट किया जाता था। सीरियल में करिश्मा ने 29 की उम्र में 67 साल की लेडी का कैरेक्टर का प्ले किया था, जो किसी की मां, तो किसी की दादी भी है। 

यह भी पढ़ें: मलाइक अरोड़ा ने शेयर की लेट नाइट बर्थडे पार्टी की तस्वीरें, BFF करिश्मा कपूर पर जमकर लुटाया प्यार

इस सीरियल में करिश्मा कपूर के कैरेक्टर का नाम देवयानी और अवनी था। देवयानी के रोल में वह वृद्ध महिला बन नजर आई थीं। वहीं, अवनी के रोल में वह देवयानी की हमशक्ल के तौर पर थीं। ये सीरियल करीब एक साल तक टेलीकास्ट हुआ। फिल्मी करियर में नाम कमाने के बाद करिश्मा ने सीरियल में काम कर भी धाक जमा दी थी।

ये फिल्मी सितारे भी थे कास्ट का हिस्सा

'करिश्मा: द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी' को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया था। इस सीरियल में संजय कपूर, अरशद वारसी, अरबाज खान, जुगल हंसराज और विकास भल्ला ने भी काम किया था। 

क्या थी शो की कहानी?

इस सीरियल की कहानी देवयानी नाम की महिला के इर्दगिर्द घूमती है, जो सक्सेसफुल बिजनेसवुमन है। उसके दो बेटे- जय और समीर हैं। देवयानी कुणाल की दादी भी है। एक पार्टी के दौरान उस पर हमला होता है, जो उसके बेटों ने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उस पर करवाया होता है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब मुंबई में देवयानी के दोस्त की उसकी हमशक्ल अवनी (करिश्मा कपूर) पर नजर पड़ती है।

यह भी पढ़ें: आमिर खान को मनाने के लिए करिश्मा कपूर ने खोला था राज कपूर का सीक्रेट, 'राजा हिंदुस्तानी' का ये सीन ऐसे हुआ था शूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।