विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉलेज में गोविंदा ने बनाया था 'कुली नंबर 1' का ये हिट सॉन्ग, करिश्मा कपूर के साथ रोमांस ने लगाया था चार चांद

Published: Wed, 12 Jun 2024 06:24 PM (IST)

गोविंदा बॉलीवुड के वो मशहूर एक्टर रहे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट किया है। 80-90 के ...और पढ़ें

'कुली नंबर 1' से गोविंदा और करिश्मा कपूर
'कुली नंबर 1' से गोविंदा और करिश्मा कपूर

HighLights

  1. 'कुली नंबर 1' है गोविंदा की हिट फिल्म
  2. करिश्मा कपूर के साथ बनी थी जोड़ी
  3. कॉलेज में गाया करते थे गोविंदा ये गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में 'किंग ऑफ कॉमेडी' की जब भी बात होती है, तो जहन में पहला नाम गोविंदा का आता है। 80-90 के दशक के पॉपुलर एक्टर गोविंदा स्क्रीन पर जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। आज भले ही वह स्क्रीन पर पहले की तरह एक्टिव नहीं हैं, मगर उनकी पहले की फिल्मों का चार्म आज के समय में बनी कई फिल्मों के आगे बरकरार है। 

गोविंदा 'किंग ऑफ कॉमेडी' यूं ही नहीं कहे जाते। उन्होंने करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) से लेकर रवीना टंडन (Raveena Tandon) तक के साथ काम किया है। 'आंखें', 'शोला और शबनम', 'राजा बाबू', जैसी तमाम मूवीज में गोविंदा ने कॉमेडी का पावर दिखाया है। उनकी मशहूर मूवीज में एक नाम 'कुली नंबर 1' का भी है। 

गोविंदा की मशहूर फिल्म है 'कुली नंबर 1'

1995 में रिलीज हुई 'कुली नंबर 1' में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी ने रंग जमा दिया था। अगर 29 साल बाद भी इस फिल्म को देखें, तो हंसते-हंसते कोई भी अपना पेट पकड़ लेगा। न सिर्फ 'कुली नंबर 1' से गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी हिट हुई, बल्कि फिल्म की कहानी और इसका एक-एक गाना मशहूर हुआ। 'कुली नंबर 1' के तमाम गानों में एक सॉन्ग 'तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं' है। 

गोविंदा ने दिए थे 'तुझको मिर्ची लगी...' के बोल 

कुमार सानू और अल्का यागनिक की आवाज से सजे इस गाने के बोल मजेदार हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओरिजनल तौर पर गाने के बोल किसी सिंगर से ज्यादा गोविंदा के ही हैं। इस गाने को गोविंदा कॉलेज के दिनों में गाया करते थे।

कॉलेज में गाया करते थे गोविंदा

लहरें रेट्रो के इंटरव्यू में गोविंदा ने खुलासा किया था कि कॉलेज में कैंटीन की टेबल पर तबला बजाकर वह अपने दोस्तों के साथ ये गाना गाया करते थे। इसके साथ ही 'क्या चलती है, हाय रब्बा...' ये गाना भी गोविंदा कॉलेज में ही गाया करते थे।

जब 'कुली नंबर 1' फिल्म बन रही थी, तो करिश्मा कपूर के साथ सड़क पर इस गाने में उन्हें डांस करना था। तब सीन के अनुसार, उन्होंने कॉलेज में गाए जाने वाले इस गाने का जिक्र किया, जिसके शब्दों को सुन कंपोजर्स को लगा कि इससे अच्छा गाना बन सकता है। बस फिर क्या था, 'तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं' का गाना तैयार हुआ और 29 साल बाद भी ये हिट सॉन्ग्स में से एक है।

यह भी पढ़ें: क्या था कादर खान और गोविंदा की सुपरहिट फिल्मों का फॉर्मूला? आज के डायरेक्टर जान लें तो दे सकते हैं ब्लॉकबस्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।