Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunjay Kapur की प्रार्थना सभा में शामिल हुईं Karisma Kapoor, चेहरे पर साफ दिखी परेशानी

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 06:49 PM (IST)

    संजय कपूर के निधन के बाद करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ फिर सुर्खियों में आ गई है। करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। आज 22 जून ...और पढ़ें

    पति की प्रार्थना सभा में शामिल होने जाती करिश्मा (फोटो-इंस्टाग्राम)

    पति की प्रार्थना सभा में शामिल होने जाती करिश्मा (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 12 जून को हुआ था संजय का निधन

    2. कुछ समय बाद ही टूट गया था दोनों का रिश्ता

    3. पति की प्रार्थन सभा में शामिल हुईं करिश्मा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते 12 जून को अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स हसबैंड संजय कपूर (Sunjay Kapur) का पोलो खेलते समय निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। वहीं कई रिपोर्ट्स में इस तरह की न्यूज है कि पोलो खेलते समय उनके गले में मधुमक्खी चली गई जिसके काटने से उन्हें सास लेने में दिक्कत हुई और अटैक आया। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

    19 जून को हुआ था अंतिम संस्कार

    उनके निधन के सात दिन बाद 19 जून को उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली की लोधी रोड स्थित दयानंद मुक्तिधाम में किया गया था। करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों और बहन करिश्मा और सैफ के साथ दिल्ली आई थीं। अब 22 जून को उनकी आत्मा की शांति के लिए एक प्रेयर मीट रखी गई थी।

    Karisma (1)

    यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur Net Worth: जाते-जाते अरबों की संपत्ति छोड़ गए संजय कपूर, जानें करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड की कितनी थी नेट वर्थ

    करिश्मा अपने बच्चों के साथ रविवार दोपहर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं जहां सफेद कपड़ों में उन्हें देखा गया। उनके पीछे करीना और सैफ़ भी थे,जो पैपराजी से बचते हुए अंदर चले गए। संजय की प्रार्थना सभा रविवार को दिल्ली के ताज पैलेस में होगी।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    साल 2003 में हुई थी करिश्मा की शादी

    संजय ने 2003 में करिश्मा से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी शादी में खटास आ गई और 2016 में आधिकारिक तौर पर दोनों अलग हो गए। तलाक के मुकदमे के दौरान करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और उन्होंने यह भी दावा किया था कि हनीमून पर उन्होंने करिश्मा को अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था।

    साल 2023 में काफी लंबे समय बाद करिश्मा और संजय को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर आते देखा गया। दोनों डिनर करके बाहर निकल रहे थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक