Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karisma Kapoor एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ हुईं स्पॉट, डिनर के बाद रेस्तरां के बाहर साथ दिखे दोनों

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Sun, 28 May 2023 09:31 AM (GMT+05:30)

    Karisma Kapoor Spotted With Ex Husband बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को अपने पति संजय कपूर के साथ शनिवार को स्पॉट किया गया। बता दें कि साल 2016 में कर ...और पढ़ें

    Karisma Kapoor spotted with ex husband Sanjay Kapur after enjoying dinner- Photo/Instagram
    Karisma Kapoor spotted with ex husband Sanjay Kapur after enjoying dinner- Photo/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Karisma Kapoor Spotted With Ex Husband Sanjay Kapur: 90 के दशक में अपनी अदायगी से हर किसी को दीवाना बनाने वाली करिश्मा कपूर भले ही पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में, करिश्मा कपूर को अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया।

    एक्स हसबैंड के साथ स्पॉट हुईं करिश्मा

    दरअसल, करिश्मा कपूर 27 मई 2023 को अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ डिनर एंजॉय करने गई थीं। इस दौरान उनके साथ एक्स हसबैंड संजय कपूर भी स्पॉट हुए। दोनों को साथ में मुंबई के एक रेस्तरां से निकलते हुए देखा गया। बाहर निकलने के बाद दोनों अलग-अलग गाड़ी में वहां से रवाना हो गए।

    इस दौरान करिश्मा कपूर ब्लैक फुल स्लीव्स मिडी में नजर आईं। ब्लैक बैग से एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा किया था। कम मेकअप और खुले बाल में हमेशा की तरह 48 साल की करिश्मा गॉर्जियस लग रही थीं। वहीं, संजय कपूर ब्लैक पैंट और व्हाइट शर्ट में नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    करिश्मा और संजय के साथ उनकी बेटी समायरा कपूर भी डिनर डेट पर गई थीं। उन्हें उसी रेस्तरां के बाहर अपनी दोस्तों के साथ देखा गया। वह ब्लैक ड्रेस में अपनी मां की तरह ग्लैमरस लग रही थीं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

    कौन हैं करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड?

    करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं। वह सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसीजन के चेयरमैन हैं। करिश्मा से अलग होने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से 2017 में दूसरी शादी कर ली थी। 

    कब हुआ था करिश्मा और संजय का तलाक?

    करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, बेटी का नाम समायरा और बेटे का नाम कियान है। करिश्मा ने संजय कपूर से साल 2016 में तलाक लिया था। 

    Photo- Instagram

    करिश्मा कपूर ने पति पर लगाए थे कौन से इल्जाम?

    हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा रहीं करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक्स हसबैंड पर मारपीट और दहेज के लिए उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया था। लंबे समय तक दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करते थे, लेकिन अब लगता है कि बच्चों के लिए उन्होंने अपने बीच के मनमुटाव को दूर कर लिया है।