विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karisma Kapoor ने EX हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, दिल से लिखी ये बात

Published: Thu, 26 Jun 2025 04:33 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2025 04:56 PM (IST)

बी टाउन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के लिए हालिया समय कुछ खास नहीं गुजरा है। बीते 12 जून को ...और पढ़ें

अभिनेत्री करिश्मा कपूर  के एक्स हसबैंड (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 12 जून को हुआ था संजय कपूर का निधन

  2. करिश्मा कपूर पर टूटा दुखों का पहाड़

  3. एक्ट्रेस ने अब शेयर किया ये लेटेस्ट पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करिश्मा कपूर 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक मानी जाती हैं। बीते दिनों से अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर उनका नाम चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका एक बड़ा कारण करिश्मा के एक्स हसबैंड रहे संजय कपूर का निधन होना है। 

12 जून को संजय ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसके चलते कहीं न कहीं करिश्मा पर दुखों का पहाड़ टूटा। अब अपने एक्स पति के देहांत के बाद पहली बार करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि इस पोस्ट में उन्होंने क्या लिखा है। 

करिश्मा ने पहली बार किया रिएक्ट

संजय कपूर के निधन के बाद करिश्मा कपूर ने पूरी तरह से अपना पत्नी धर्म निभाया। वह अपने बच्चों और परिवार के साथ दिल्ली में संजय के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं और इतना ही नहीं बाद में वह उनके शांति का पाठ का भी हिस्सा बनीं। बीते 25 जून को करिश्मा ने अपना 51 जन्मदिन मनाया और अब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।

ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

karisma kapoor (1)

जिसमें उन्होंने लिखा है- खास विशेज और इस समय में सपोर्ट के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके साथ उन्होंने हार्ट और हैंड इमोजी को भी शामिल रखा है। करिश्मा की इस स्टोरी ये साफ होता है कि वह अपने बर्थडे पर मिलने वालीं विशेज और एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन को लेकर बुरे वक्त में लोगों के समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त कर रही हैं। 

karismakapoor (1)

बेशक करिश्मा ने संजय कपूर की मौत के बाद ज्यादा कुछ रिएक्ट नहीं किया है। लेकिन उनके अंतिम संस्कार में जिस तरह से उनके चेहरे पर उदासी और मायूसी दिखी। उससे ये साफ हो गया था कि अभिनेत्री का दिल सच में टूट गया था।

10 साल में हुआ था तलाक

दरअसल 2003 में करिश्मा कपूर ने संजय कपूर संग शादी रचाई। संजय एक पेशेवर बिजनेसमैन रहे और इनकी शादी फिल्मी जगत में एक ग्रैंड सेलिब्रेशन रहा। शुरुआत में इन दोनों का रिश्ता ठीक-ठाक चला, लेकिन बाद करिश्मा और संजय के बीच अनबन होना शुरू हो गया और फिर 10 साल के बाद इस कपल का तलाक हो गया। हालांकि, इन दस सालों में करिश्मा दो बच्चों की मां भी बनीं, जिनमें बेटी समायरा और बेटा कियान का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें- Sunjay Kapur Net Worth: जाते-जाते अरबों की संपत्ति छोड़ गए संजय कपूर, जानें करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड की कितनी थी नेट वर्थ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।