Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    परफेक्ट बहू को लेकर Kartik Aaryan की मां का सपना हुआ पूरा, Pushpa 2 स्टार Sreeleela में है ये खास क्वालिटी?

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 11:47 AM (GMT+05:30)

    एक के बाद एक हिट फिल्मों की झड़ी लगाने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में उनक ...और पढ़ें

    कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की डेटिंग की खबरों के बीच मां का बयान वायरल/ फोटो- Instagram
    कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की डेटिंग की खबरों के बीच मां का बयान वायरल/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन- श्रीलीला?
    2. कार्तिक की मां ने बताया उन्हें कैसी बहू का है इंतजार
    3. श्रीलीला की ये क्वालिटी मां को आ सकती है पसंद?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन का नाम अब तक अनन्या पांडे से लेकर जाह्नवी कपूर सहित कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। 'लव आज कल' के दौरान उन्होंने सारा अली खान (Sara Ali Khan) को भी डेट किया, लेकिन कुछ महीने बाद ही दोनों के ब्रेकअप की सामने आ गईं। काफी समय से सिंगल रहे कार्तिक आर्यन एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। 

    भूल भुलैया 2 स्टार का नाम उनकी को-स्टार श्रीलीला के साथ जुड़ रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि कार्तिक आर्यन पुष्पा 2 में 'थप्पड़ मारूंगी' गाने से फेमस हुईं साऊथ एक्ट्रेस श्रीलीला को डेट कर रहे हैं। हालांकि, कार्तिक और श्रीलीला की डेटिंग की खबरों को बढ़ावा देने का काम अभिनेता की मां ने भी किया। हाल ही में IIFA 2025 के इवेंट में उन्होंने बताया कि उन्हें कैसी बहू चाहिए। वैसे आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि श्रीलीला कहीं न कहीं 'प्यार का पंचनामा' एक्टर की मां की डिमांड के मुताबिक कार्तिक आर्यन की दुल्हनियां बनने के लिए बिल्कुल फिट हैं। कैसे, नीचे पढ़ें पूरा आर्टिकल: 

    कार्तिक आर्यन की मां को चाहिए ऐसी बहू

    वैसे तो कार्तिक आर्यन की मां पहले भी कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स (Netflix) के शो में ये बता चुकी हैं कि वह अपने बेटे के लिए कैसी बहू ढूंढ रही हैं, लेकिन आईफा के मंच पर उन्होंने जो कहा उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। मिड डे की एक खबर के मुताबिक, कार्तिक आर्यन की मां की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनकी बहू से उनकी क्या उम्मीदें हैं, इस पर बातचीत कर रही हैं। 

    यह भी पढ़ें: Karan Johar ने खुद को बताया बॉलीवुड का Emperor, तो Kartik Aaryan ने भी दे दिया मुंहतोड़ जवाब

    IIFA के मंच पर कार्तिक की मम्मी ने कहा कि उनके परिवार को एक अच्छी डॉक्टर बहू चाहिए। उनके इस बयान को सुनकर फैंस ने सीधा अभिनेता की कथित लेडी लव श्रीलीला की तरफ इशारा किया। 

    Photo Credit- Instagram 

    कैसे कार्तिक की मां की डिमांड के हिसाब से फिट हैं श्रीलीला? 

    कार्तिक आर्यन की मम्मी की 'डॉक्टर बहू' वाली डिमांड में फैंस को श्रीलीला बिल्कुल फिट बैठती हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल, श्रीलीला एक मेडिकल स्टूडेंट रही हैं। उन्होंने साल 2021 में ही अपनी MBBS पूरी की है। उनकी मां ही गायनोलॉजिस्ट हैं। श्रीलीला ने एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर जरूर बनाया है, लेकिन मेडिकल को पूरी तरह से छोड़ा नहीं है। वह अक्सर अपनी फिल्मों के सेट पर मेडिकल की बुक्स पढ़ती नजर आती हैं। 

    खबरें और भी

    sreleela-kartik aaryan dating

    Photo Credit- Instagram

    श्रीलीला और कार्तिक आर्यन की फिल्मों की बात करें तो, पहली बार दर्शकों को ये फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आशिकी-3' में ये दोनों रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। श्रीलीला इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। 

    यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan की वजह से टली Sara Ali Khan की Metro In Dino की रिलीज? अनुराग बसु क्यों नहीं दे रहे ध्यान