विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kartik Aaryan ने शादी के प्लान पर किया खुलासा, कहा- घोड़ी, वेन्यू, सब रेडी है, दुल्हन को लेकर कही ये बात

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 18 Jun 2023 03:12 PM (IST)

Kartik Aaryan कार्तिक आर्यन फिल्म इंडस्ट्री के ए लिस्ट एक्टर माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग ...और पढ़ें

File Photo of Kartik Aaryan. Photo Credit: Instagram
File Photo of Kartik Aaryan. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. कार्तिक आर्यन ने शादी के प्लान्स पर किया खुलासा
  2. लव लाइफ पर भी एक्टर ने किया खुलासा
  3. 29 जून को रिलीज हो रही कार्तिक की 'सत्यप्रेम की कथा'

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक हैं। उनके लुक्स, स्माइल और स्टाइल पर पूरा जमाना फिदा है। लड़कियां तो लड़कियां, लड़के भी उनकी स्टाइल को पसंद करते हैं।

कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस दौरान कई एक्ट्रेस के साथ उनका नाम जुड़ा, लेकिन रिलेशन पर उन्होंने कभी हामी नहीं भरी। उन्हें चाहने वाला हर फैन यह जानना चाहता है कि आखिर उनके दिल में कौन बसता है।

कार्तिक ने बताया शादी का क्या है प्लान

कार्तिक आर्यन इन दिनों म्यूजिकल लव स्टोरी 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म इसी महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में कार्तिक ने अपने अंदाज में फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर #AskKartik सेशन रखा, जिसमें उन्होंने बातचीत के जरिये अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान कार्तिक ने अपनी लव लाइफ से लेकर शादी के क्या प्लान्स हैं, इस पर खुलकर बात की।

दुल्हन के इंतजार में हैं कार्तिक आर्यन

एक यूजर ने कार्तिक से पूछा, 'आप अरेंज मैरिज करेंगे या लव मैरिज? माला आंटी (कार्तिक की मां) के पास रिश्ते तो बहुत आते होंगे? इस पर एक्टर ने मजेदार हाजिरजवाबी दी। उन्होंने जवाब में लिखा, 'अ मैरिज अरेंज्ड बाय लव। रिश्ते तो बहुत आते हैं...डेली।'

एक यूजर ने पूछा कि वह शादी कब करेंगे। इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'घोड़ी, वेन्यू, मेन्यू, सब रेडी है, पर दुल्हन तो मिल जाए।' कार्तिक का ये जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

कार्तिक को प्यार में मिला है धोखा?

शादी के सवाल-जवाब के बीच एक यूजर ने कार्तिक से उनकी लव लाइफ पर भी क्वेश्चन किया। इस पर उन्होंने जो जवाब दिया, वह वायरल हो रहा है। दरअसल, #AskKartik सेशन में एक फैन ने पूछा, 'क्या आपने अपना सच्चा प्यार खोज लिया?' इस सवाल के जवाब में कार्तिक ने लिखा, 'मुझे लगा था मैंने सच्चा प्यार खोज लिया है, लेकिन मैं प्यार के मामले में लकी नहीं हूं।'

यूजर्स ने पूछे ये सवाल भी

शादी और प्यार के सवालों के अलावा कार्तिक के पास और कई तरह के सवाल आए। एक फैन ने उनसे अच्छा डांस करने का सीक्रेट पूछा, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह उनका गॉड गिफ्टेड टैलेंट है। इसी के साथ उनके तेलुगू मूवी करने से जुड़ा भी एक सवाल आया।

एक यूजर ने पूछा, 'क्या आपको तेलुगू मूवी पसंद है? या आपकी भी ऐसी सोच है कि साउथ ऑडियंस को बॉलीवुड मूवी में दिलचस्पी नहीं है।' इस सवाल के जवाब में कार्तिक ने कहा कि सिनेमा का कोई बैरियर नहीं होता। उन्हें देश के हर कोने से प्यार मिलता है।

कब रिलीज हो रही 'सत्यप्रेम की कथा'?

कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की जोड़ी से सजी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की रिलीज डेट 29 जून है। फिल्म में सुप्रिया पाठक, गजराज राव, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तलसानिया भी नजर आएंगे।