विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भूल भुलैया 3' के बाद रिलीज होगी 'प्यार का पंचनामा 3'? Kartik Aaryan ने फिल्म की कास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी

Published: Sat, 15 Jun 2024 05:45 PM (GMT+05:30)

बॉक्स ऑफिस पर अगले कुछ महीने सीक्वल फिल्मों के होने वाले हैं। स्त्री 2 से लेकर सिंघम अगेन तक रिलीज ...और पढ़ें

'प्यार का पंचनामा' कास्ट कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा, सनी सिंह
'प्यार का पंचनामा' कास्ट कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा, सनी सिंह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड हार्टथ्रोब कार्तिक आर्यन (Kartik Aarayn) ने 'प्यार का पंचनामा' से इंडस्ट्री में धांसू एंट्री मारी थी। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद उन्होंने इसके सीक्वल 'प्यार कां पंचनामा 2' में भी काम किया, जिसके लिए उन्हें एक बार फिर जबरदस्त रिस्पांस मिला।

ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। तब से फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट के इंतजार में हैं। अब कार्तिक ने 'प्यार का पंचनामा 3' पर अपडेट दिया है।

'प्यार का पंचनामा 3' पर कार्तिक ने दिया अपडेट

कार्तिक आर्यन की हाल ही में फिल्म 'चंदू चैंपियन' रिलीज हुई है। एक्टर की झोली में 'भूल भुलैया 3' है, जो कि इस दीवाली ही रिलीज होने वाली है। फैंस एक बार फिर कार्तिक को 'रुह बाबा' के कैरेक्टर में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इस बीच एक्टर ने 'प्यार का पंचनामा 3' को लेकर बड़ी अपडेट दी है। 

कार्तिक ने टेलीचक्कर को दिए इंटरव्यू में अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर बात की है। इसी बीच उनसे पूछा गया कि क्या वह डायरेक्टर लव रंजन के साथ 'प्यार का पंचनामा 3' करेंगे? इस पार एक्टर ने कहा कि फिलहाल वह दूसरी फिल्म में बिजी हैं और लव रंजन दूसरी फिल्म में बिजी हैं।

तीसरे पार्ट में भी काम करने को तैयार

एक्टर ने आगे कहा कि अगर फ्यूचर में कभी ऐसा होता है कि लव रंजन 'प्यार का पंचनामा 3' बनाएंगे, तो कार्तिक इस फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए भी तैयार रहेंगे। वह फिल्म के तीसरे पार्ट में भी जरूर काम करना चाहेंगे।

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में

कार्तिक आर्यन की झोली में फिलहाल अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 3' ही है। इस मूवी में उनकी जोड़ी तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के साथ बनी है। कोलकाता में मूवी के अधिकतर पार्ट्स की शूटिंग की जानी है। 'भूल भुलैया 3' इस दिवाली रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 और Singham Again के क्लैश पर अनीस बज्मी ने किया रिएक्ट, बोले- हम फिल्म की रिलीज डेट...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।