विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kartik Aaryan: हिट डेब्यू के बाद भी कार्तिक को नहीं मिल रहा था काम, फिर करियर ने पकड़ी ऐसी रफ्तार, बन गए स्टार

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 21 Nov 2023 09:56 PM (IST)

Kartik Aaryan Birthday कार्तिक आर्यन आउटसाइडर होने के बावजूद बॉलीवुड में आज एक बड़ा नाम बन चुके हैं। मल्टी स्टारर ...और पढ़ें

हिट डेब्यू के बाद भी कार्तिक को नहीं मिल रहा था काम, (X Images)
हिट डेब्यू के बाद भी कार्तिक को नहीं मिल रहा था काम, (X Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन यंग स्टार्स की लिस्ट में शामिल है, जिनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, आउटसाइडर कार्तिक के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बनाना आसान नहीं था।  

कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में उस वक्त एंट्री की जब कई बड़े स्टार्स अपने बच्चों को लॉन्च कर रहे थे। घंटों ऑडिशन की लाइन और रिजेक्शन का एक लंबा सिलसिला देखने के बाद कार्तिक को पहला ब्रेक 20 साल की उम्र में मिला।

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan Birthday: 'प्यार का पंचनामा' से 'फ्रेड्डी' तक, OTT पर मौजूद हैं कार्तिक आर्यन की ये बेस्ट फिल्में

कार्तिक बने मोनोलॉग स्टार

कार्तिक आर्यन को लव रंजन ने अपनी फिल्म प्यार का पंचनामा में कास्ट कर लिया। हालांकि, वो खुद भी उस वक्त बतौर राइटर और डायरेक्टर अपनी पारी शुरू करने जा रहे थे। कम बजट में बनी प्यार का पंचनामा यूथ के बीच खूब पॉपुलर हुई। फिल्म में कार्तिक ने अपने 3 मिनट लंबे मोनोलॉग की वजह से दर्शकों का ध्यान खींचा। डेब्यू फिल्म में कार्तिक ने एक्टिंग को निखारने की पूरी कोशिश की।

हिट डेब्यू के बाद नहीं मिला काम

प्यार का पंचनामा एक हिट फिल्म है, लेकिन बावजूद इसके कार्तिक आर्यन की हालत में कोई सुधार नहीं आया। एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया था कि हिट डेब्यू के बाद उन्हें फिल्में ऑफर नहीं हो रही थी। आगे बढ़ने के लिए कार्तिक एक बार ऑडिशन की कतार में शामिल होने लगे। इस बीच में उन्हें लव रंजन की आकाश वाणी और सुभाष घई की कांची मिली, लेकिन दोनों ही फिल्में फ्लॉप हो गई।

इस फिल्म ने खत्म किया संघर्ष

कार्तिक आर्यन की किस्मत तब पलटी जब लव रंजन ने चार साल बाद प्यार का पंचनामा 2 बनाई। इस बार एक्टर ने पहले से ज्यादा पॉलिश एक्टिंग और गुड लुक्स के साथ वापसी की। प्यार का पंचनामा 2  के साथ कार्तिक आर्यन का भी अपग्रेड वर्जन सामने आया। फिल्म में कई और स्टार थे, लेकिन सबसे ज्यादा अटेंशन और तवज्जों कार्तिक को मिली। इसके बाद कार्तिक, लव रंजन की अगली ब्रोमैटिक कॉमेडी फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी में दिखाई दिए, जिसने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए।

करियर को मिली किक

सोनू की टीटू की स्वीटी के बाद कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे के साथ पति पत्नी और वो दिखे। इसके अलावा उन्हें कृति सेनन के साथ लुका-छिपी में भी काम करने को मिला। दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई।

ओटीटी पर किया डेब्यू

कार्तिक आर्यन का करियर ग्राफ आगे बढ़ रहा था। कई फिल्में पाइपलाइन में थी। इस बीच एक्टर की फिल्म धमाका रिलीज हुई। इसके साथ ही कार्तिक ने ओटीटी पर भी डेब्यू कर लिया। अब तक कार्तिक कॉमेडी और चॉकलेट हीरो वाले रोल के लिए जाने जाते थे, लेकिन धमाका ने दायरा को बढ़ा दिया। फिल्म में एक्टर ने अर्जुन पाठक के गंभीर किरदार को बखूबी निभाया। उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को हैरान किया। इसके बाद फ्रेडी में भी कार्तिक ने कुछ अलग करने की कोशिश की, जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है।

यूं स्टार बने कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन इतनी सफलता के बाद बॉलीवुड में वो मुकाम अभी तक हासिल नहीं कर पाए थे, जिसके लिए वो सालों से संघर्ष कर रहे थे। कार्तिक अब तक सिर्फ एक्टर थे और स्टार बनने का इंतजार कर रहे थे। उनके इस इंतजार को भूल भुलैया 2 ने खत्म कर दिया। कोविड- 19 महामारी के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बुरा हाल था। बिजनेस ठप पड़ा हुआ था।

आमिर खान से लेकर रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स की फिल्म रिलीज होते औंधे मुंह गिर रही थी। इस बाच कार्तिक आर्यन थिएटर्स में भूल भुलैया 2 लेकर पहुंचे। इस फिल्म ने बस कुछ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस कर लिया और बॉलीवुड के गिरते पिलर को संभाल लिया।इसके साथ ही भूल भुलैया 2 ने कार्तिक को बॉलीवुड का स्टार बना दिया।  

स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए कसी कमर

आखिरी बार कार्तिक फिल्म सत्यप्रेम की कथा में नजर आए थे। इस फिल्म में भी उन्होंने कुछ नया किया। सत्यप्रेम की कथा वुमन सेंट्रिक फिल्म थी, जिसमें  कार्तिक आर्यन ने कियारा आडवाणी को लाइमलाइट लेन दी थी। हालांकि उनके किरदार सत्तू को भी प्रशंसा मिली। अब कार्तिक आर्यन जल्द कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म चिंटू चैम्पियन में नजर आएंगे।  

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan: 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन की कायापलट ने किया फैंस को इम्प्रेस, बदल गया एक्टर का अंदाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।