Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kartik Aaryan की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, 'इनसाइड' तस्वीरों में नजर आया अंदर का माहौल

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 02:02 PM (IST)

    Kartik Aaryan Birthday Inside Pics कार्तिक आर्यन का मंगलवार को जन्मदिन था। वह 32 वर्ष के हो गए है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने कई कलाकार पहुंचे थे। सभ ...और पढ़ें

    Kartik Aaryan Birthday Inside Pics: कार्तिक आर्यन फिल्म कलाकार है।
    Kartik Aaryan Birthday Inside Pics: कार्तिक आर्यन फिल्म कलाकार है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kartik Aaryan Birthday Inside Pics: फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन 32 वर्ष के हो गए हैं। इस अवसर पर कार्तिक आर्यन ने बीती रात मुंबई में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इसमें भाग लेने बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे थे। इनमें अनन्या पांडे, दिशा पाटनी, आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर जैसे कलाकार शामिल है। इस अवसर पर कई कलाकारों ने इनसाइड तस्वीरें भी शेयर की है। 

    मनीष मल्होत्रा और वाणी कपूर ने भी तस्वीरें शेयर की हैं

    मनीष मल्होत्रा और वाणी कपूर ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। मनीष मल्होत्रा को अनन्या पांडे, वाणी कपूर और बर्थडे ब्वॉय कार्तिक आर्यन के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'हैंडसम बर्थडे ब्वॉय कार्तिक आर्यन और गॉर्जियस गर्ल अनन्या पांडे और बोनी कपूर के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। वाणी कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'यह शहजादा की बर्थडे पार्टी में यह एक्शन हीरो बेफिक्र होकर घूम रहा है।' इसमें उनके अलावा आयुष्मान खुराना भी नजर आ रहे हैं।' वहीं पियूष भगत ने भी कार्तिक आर्यन की पार्टी से तस्वीरें शेयर की है। इसमें कार्तिक आर्यन के अलावा मुकेश छाबड़ा के अलावा और भी कई लोग नजर आ रहे है।

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने की तब्बू की प्रशंसा, कहा- 52 की उम्र में भी अकेले बॉलीवुड को बचाने का कर रही हैं काम

    दिशा पाटनी ने भी कार्तिक आर्यन के बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें शेयर की है

    दिशा पाटनी ने भी कार्तिक आर्यन के बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें फ्रेंड्स के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। कार्तिक आर्यन ने भी अपनी वॉल पर बर्थडे पार्टी की इनसाइड पिक्स शेयर की है। इसमें सभी को व्हाइट कलर की ड्रेस पहनकर पोज करते हुए देखा जा सकता है। सभी काफी सभी काफी रिलैक्स और चिल मूड में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'अब यह शेड्यूल रैप हो गया है।'

    यह भी पढ़ें: Dr Vyjayanthimala Bali को आदित्य विक्रम बिरला पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    कार्तिक आर्यन जल्द फिल्म फ्रेडी में नजर आएंगे

    कार्तिक आर्यन जल्द फिल्म फ्रेडी में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा अलाया फर्नीचरवाला की अहम भूमिका होगी। वहीं वह शहजादा में भी नजर आएंगे। इसका टीजर 22 नवंबर को जारी किया गया। वहीं वह सत्य प्रेम की कथा में भी नजर आएंगे। इसमें कियारा आडवाणी भी होंगी। वहीं हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन इंडिया में भी नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था।

    खबरें और भी