यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandu Champion के शेड्यूल रैप होने पर Kartik Aaryan ने रंग और ढोल के साथ मनाया जश्न, कहा- 'पिक्चर अभी बाकी है'
Chandu Champion कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म चंदू चैम्पियन के सिनेमाघरों में आने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता कार्तिक फिल्म की शूटिंग म ...और पढ़ें

HighLights
- कार्तिक आर्यन ने शेयर किया रैप-अप शूट का वीडियो
- महाराष्ट्र में शेड्यूल पूरा होने पर नाचे कार्तिक आर्यन
- कार्तिक आर्यन ने दिया जश्न का वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kartik Aaryan Upcoming Movie Chandu Champion: प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैम्पियन' (Chandu Champion) की शूटिंग में व्यस्त हैं। काफी दिनों से अभिनेता महाराष्ट्र के WAI शहर में शूटिंग कर रहे थे, जिसे अब उन्होंने पूरा कर लिया है।
कार्तिक आर्यन ने महाराष्ट्र के WAI में अपना शेड्यूल पूरा कर लिया है। आज यानी 14 दिसंबर को शूट का आखिरी दिन था और इस पल को खास बनाने में कार्तिक और फिल्म की कास्ट एंड क्रू ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इसकी झलक कार्तिक ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
यह भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद एक्स ब्वॉयफ्रेंड Kartik Aaryan संग Sara Ali Khan करेंगी ये फिल्म, नए साल से शुरू होगी शूटिंग!
ढोल-नगाड़ों पर नाचे कार्तिक आर्यन
महाराष्ट्र में 'चंदू चैम्पियन' का शेड्यूल पूरा होने पर कार्तिक आर्यन ने फिल्म की कास्ट एंड क्रू के साथ ढोल-नगाड़ों पर डांस किया, साथ ही रंगों के साथ जश्न मनाया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर कार्तिक ने वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमने ऐसे वाई शेड्यूल रैप को सेलिब्रेट किया। शेड्यूल खत्म हुआ है बस। पिक्चर अभी बाकी है।"
कार्तिक आर्यन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चंदू चैम्पियन' अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है, जो पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। साथ ही इंडियन आर्मी में भी सेवा दे चुके हैं। साजिद नाडियावाला की निर्मित फिल्म का निर्देशन कबीर खान (Kabir Khan) कर रहे हैं।
खबरें और भी
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में
बात करें कार्तिक के वर्क फ्रंट की तो 'चंदू चैम्पियन' के अलावा उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लंबी लाइन है। वह 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) और 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) में भी नजर आएंगे। आखिरी बार अभिनेता को सुपरहिट फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में देखा गया था। इसमें अभिनेता ने कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इससे पहले दोनों ने 'भूल भुलैया 2' में भी काम किया था। यह 2022 की हिट फिल्म रही।