Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aashiqui 3 में आदित्य रॉय कपूर ने कार्तिक आर्यन से रिप्लेस होने पर किया रिएक्ट, कहा- 'मैं भूत बनकर लौटूंगा'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 10:53 AM (IST)

    Koffee with Karan 8 Guest Aditya Roy Kapur आशिकी 2 की सफलता के बाद मेकर्स अब आशिकी 3 लेकर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर के तौर पर कार्तिक आ ...और पढ़ें

    आशिकी 3 में आदित्य रॉय कपूर ने कार्तिक आर्यन से रिप्लेस होने पर किया रिएक्ट, (X Image)
    आशिकी 3 में आदित्य रॉय कपूर ने कार्तिक आर्यन से रिप्लेस होने पर किया रिएक्ट, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट रियलिटी शो कॉफी विद करण में इस बार बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर पहुंचे। दोनों ने होस्ट के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान करण जौहर ने आदित्य रॉय कपूर से आशिकी 3 को लेकर भी सवाल किया।

    आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने आशिकी 2 में लीड रोल प्ले किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।

    यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 8: 'तुम अपना घर देखो', क्यों दीपिका-रणवीर के एपिसोड के बाद करण जौहर गुस्से से हुए थे लाल

    आशिकी 3 में कार्तिक की एंट्री

    आशिकी 2 की सफलता के बाद मेकर्स अब आशिकी 3 लेकर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर के तौर पर कार्तिक आर्यन का नाम फाइनल किया गया। कॉफी विद करण में होस्ट ने आदित्य रॉय कपूर से फिल्म को लेकर उनकी राय जाननी चाही।

    करण ने पूछा सवाल

    करण जौहर ने आदित्य रॉय कपूर से पूछा कि आशिकी 3 में किसी और को लिए जाने पर उन्हें कैसा लग रहा है । करण ने सवाल किया, "मैं पूछना चाहता हूं कि कैसा लगता है, जब कोई और आपकी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाता है।"

    क्या बोले आदित्य ?

    आदित्य रॉय कपूर ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन परफेक्ट हैं। एक्टर ने कहा, "फिल्म में मेरे होने की कोई संभावना नहीं थी, क्योंकि दूसरे पार्ट में मेरा किरदार मर जाता है, जहां से वो वापस नहीं आ सकता।"

    खबरें और भी

    अर्जुन ने उड़ाया मजाक

    अर्जुन कपूर ने बीच में टोकते हुए आदित्य रॉय कपूर की सीरीज द नाइट मैनेजर का जिक्र करते हुए कहा, "इसके बाद वो नाइट मैनेजर बन गया।"

    यह भी पढ़ें: अनन्या पांडे संग डेटिंग के सवाल पर Aditya Roy Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा जवाब कि मुंह देखते रह गए करण जौहर

    भूत बनकर लौटेंगे आदित्य

    आदित्य ने बात जारी रखते हुए आगे कहा, "तो मुझे ऐसा लगता है कि ये बहुत अच्छा है। मैं मर गया हूं। अब मैं कहाँ वापस आऊँगा? मेरी आत्मा वापस आ जाएगी।” करण जौहर ने मजाक करते हुए कहा, "वो कार्तिक आर्यन को परेशान करेगा।" जिस पर आदित्य ने जवाब दिया, "हां, वो कार्तिक आर्यन के ऊपर मंडरा रहा है। वो विलेन है।"