Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फैन ने कार्तिक आर्यन को सरेआम किया शादी के लिए प्रपोज, एक्टर ने दिया शॉकिंग रिएक्शन

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 05:48 PM (IST)

    Kartik Aaryan Video मौजूदा समय में कार्तिक आर्यन इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। इस बीच कार्तिक का एक लेटेस्ट ...और पढ़ें

    शादी के प्रपोजल पर कार्तिक ने दिया ऐसा रिएक्शन (Photo Credit- Kartik Aaryan Instagram)
    शादी के प्रपोजल पर कार्तिक ने दिया ऐसा रिएक्शन (Photo Credit- Kartik Aaryan Instagram)

    HighLights

    1. IFFM 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद कार्तिक आर्यन
    2. शादी के सवाल पर कार्तिक ने किया ऐसे रिएक्ट
    3. सोशल मीडिया पर छा रहा है कार्तिक का ये वीडियो

     नई दिल्ली जेएनएन: हिंदी सिनेमा के उभरते हुए कलाकारों का जिक्र किया जाए तो उसमें कार्तिक आर्यन का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी क्यूट स्माइल और कमाल की एक्टिंग के चलते कार्तिक ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। मौजूदा समय में 'भूल भुलैया 2' एक्टर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं।

    इस दौरान कार्तिक का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक फीमेल फैन अभिनेता को शादी के लिए प्रपोज करती दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद कार्तिक आर्यन ने हैरान करने वाला रिएक्शन भी दिया है।

    शादी के प्रपोजल पर ये क्या बोल गए कार्तिक आर्यन

    गुरुवार को कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। एक्टर का ये वीडियो देखने के बाद ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि ये वीडियो आईएफएफएम 2023 (IFFM 2023) के दौरान का है। इसमें आप देख सकते हैं कि थिएटर में मौजूद एक फीमेल फैन भरी भीड़ के सामने कार्तिक आर्यन को शादी के लिए प्रपोज करती है, जिसे सुनकर कार्तिक आर्यन हैरान हो जाते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    शादी की बात को लेकर वह काफी शर्माते हुए नजर आ रहे हैं और मौके पर मौजूद अपनी दोस्त से कहते हैं कि- "ये आज मेरे से किस-किस तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं।" इस वीडियो के कैप्शन में कार्तिक आर्यन ने लिखा है कि- "और यहां मेरी बोलती बंद हो गई, मम्मी से पूछ कर बताता हूं।" सोशल मीडिया पर कार्तिक के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    इस फिल्म के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे कार्तिक

    भारतीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 में कार्तिक आर्यन की हाल ही में आई फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। अपनी फिल्म की इस स्पेशल स्क्रीनिंग और प्रमोशन के लिए कार्तिक आस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। मालूम हो कि सत्य प्रेम की कथा बीते 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर भी कार्तिक की इस फिल्म ने 77 करोड़ के शानदार कलेक्शन के साथ सफलता हासिल की है। आने वाले समय में कार्तिक आर्यन निर्माता कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आएंगे।