Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कबीर खान संग नई फिल्म के लिए Kartik Aaryan ने कसी कमर, इस चैंपियन की बायोपिक में अब आएंगे नजर

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 02:51 PM (IST)

    चंदू चैंपियन के बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन ने निर्देशक कबीर खान संग नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

    कार्तिक आर्यन और कबीर खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    कार्तिक आर्यन और कबीर खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कबीर खान संग फिर नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

    2. इस चैंपियन खिलाड़ी के कोच की निभाएंगे भूमिका

    3. कार्तिक ने डायरेक्टर की चंदू चैंपियन में किया था काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के उभरते हुए कलाकारों में एक्टर कार्तिक आर्यन का नाम शामिल रहता है। लंबे समय से कार्तिक अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि कार्तिक चंदू चैंपियन मूवी के डायरेक्टर कबीर खान संग वापसी के लिए कमर कस चुके हैं। 

    इतना ही नहीं उन्होंने इस आने वाली मूवी की शूटिंग का काम भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होने वाली है। आइए इस लेख में कार्तिक आर्यन की इस अपकमिंग मूवी के बारे डिटेल्स में जानते हैं- 

    कार्तिक और कबीर की अगली फिल्म

    साल 2024 में प्रदर्शित फिल्म चंदू चैंपियन में फिल्मकार कबीर खान ने अभिनेता कार्तिक आर्यन को निर्देशित किया था। यह फिल्म पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता रहे मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित रही। कार्तिक और कबीर एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं, वह भी चंदू चैंपियन की तरह ही एक अन्य स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पर।

    यह भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन के बाद Dostana 2 से कट गया एक और एक्टर का पत्ता, करण जौहर की बढ़ी टेंशन?

    kartik aaryan new movie (1)

    सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, कबीर कश्मीर की महिला किक बॉक्सिंग खिलाड़ी तजामुल इस्लाम के जीवन से प्रेरित फिल्म बना रहे हैं। जिसमें उन्होंने कार्तिक को तजामुल के कोच की भूमिका निभाने के लिए चुना है। हालांकि, अभी तक इस बात पर रहस्य बरकरार रखा गया है कि तजामुल इस्लाम की भूमिका कौन सी अभिनेत्री निभा रही है।

    खबरें और भी

    kartik aaryan

    सोमवार को मुंबई में कबीर ने मुंबई स्थित एक रेस्त्रां में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। पहले ही दिन करीब 70 जूनियर कलाकारों के साथ शूटिंग की गई। जल्द ही कार्तिक भी इस फिल्म की टीम से जुड़ेंगे। फिल्म का मुंबई शेड्यूल करीब दो सप्ताह का है। उसके बाद फिल्म की टीम अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए कार्तिक समेत कश्मीर रवाना होगी।

    कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में

    निर्देशक कबीर खान की इस फिल्म के अलावा आने वाले समय में कार्तिक आर्यन अन्य कई मूवीज में नजर आएंगे, जिनके नाम इस प्रकार हैं-

    • भूल भुलैया 4

    • आशिकी 3

    • निर्देशक अनुराग बसु की अनटाइटल फिल्म

    • नागजिला

    इस तरह से कार्तिक आर्यन इन मूवीज के जरिए भविष्य में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें- 'इच्छाधारी नाग' बनकर Kartik Aaryan बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल, Naagzilla के सेट से सामने आई तस्वीर