Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी, कभी गम जैसी फिल्मों में आया नजर, देखें पूरी लिस्ट

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 05:45 PM (GMT+05:30)

    Karwa Chauth in Bollywood Films बॉलीवुड की कई फिल्मों में करवा चौथ प्रमुखता से दिखाया गया है। यह उत्सव फिल्मों में कई अहम पडाव पर भी आया है। इसके चलते ...और पढ़ें

    Karwa Chauth in Bollywood Films: करवा चौथ पर कई फिल्में बन चुकी है।
    Karwa Chauth in Bollywood Films: करवा चौथ पर कई फिल्में बन चुकी है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Karwa Chauth in Bollywood Films: पूरे देश में करवा चौथ बड़े ही धूमधाम से गुरुवार को मनाया जाने वाला है। हिंदुओं के इस प्रमुख त्यौहार को फिल्मों में भी प्रमुखता से दर्शाया गया है। वहीं कई फिल्मों में करवा चौथ की कहानी को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका रही है। करवा चौथ में पत्नी अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत करती है। अब हम आपके लिए कुछ फिल्मों के नाम लेकर आए है, जिनमें करवा चौथ को प्रधानता से दिखाया गया है।

    कभी खुशी, कभी गम 

    सन 2001 में आई फिल्म कभी खुशी, कभी गम ने करवा चौथ को प्रमुखता से दिखाया था। इस फिल्म में शाह रुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की अहम भूमिका थी। यह फिल्म काफी सफल हुई थी। वहीं फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे।

    यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने का लेती हैं साढ़े तीन करोड़ रुपये, ऋषभ पंत को लेकर हैं खबरों में

    बीवी नंबर 1 

    इस फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन की अहम भूमिका थी। इस फिल्म में भी करवा चौथ से जुड़े कई महत्वपूर्ण सीन थे। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था।

    दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

    इस फिल्म में शाह रुख खान के अलावा काजोल ने अहम भूमिका निभाई थी। यह एक लव स्टोरी फिल्म थी। फिल्म में करवा चौथ को लेकर कई अहम सीन और गाने थे जो कि काफी फेमस हुए थे।

    खबरें और भी

    बागबान 

    अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म बागबान में भी करवा चौथ ने खास रोल प्ले किया था। इस सीन को काफी भावुकता से फिल्माया गया था। अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की जोड़ी काफी पसंद की गई थी।

    यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan ने बिल्डर के खिलाफ किया केस, मांगा साढ़े 7 करोड़ रुपये का हर्जाना, पढ़ें पूरी खबर

    थैंक यू 

    फिल्म थैंक यू में भी करवा चौथ की झलक नजर आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, सुनील शेट्टी और इरफान खान की अहम भूमिका थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाने में असफल साबित हुई थी।

    हम आपके हैं कौन

    सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म में करवा चौथ को प्रमुखता से दिखाया गया था। करवा चौथ के सीन को काफी पसंद भी किया गया था। 

    इश्क विश्क 

    इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा अमृता राव की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म में करवा चौथ का सीन काफी अहम पड़ाव पर आता है। 

    हम दिल दे चुके सनम

    इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और सलमान खान की अहम भूमिका थी। वहीं फिल्म में अजय देवगन भी थे। फिल्म में करवा चौथ का सीन काफी दिलचस्प अंदाज में शूट किया गया था। इन फिल्मों के अलावा जहर, करवा चौथ, मांग भरो सजना, राजा हिन्दुस्तानी, यस बॉस, बाबुल और माई लव शामिल है।