Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth 2022: हेमा मालिनी से लेकर शिल्पा शेट्टी समेत इन सितारों ने दी करवा चौथ की बधाई

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 10:50 AM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड एक्ट्रेसेज पूरी शिद्दत के आज करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बधाई भी दे रहा है। हेमा मालिनी से लेकर शिल्प ...और पढ़ें

    Karwa Chauth 2022, Hema Malini, Shilpa Shetty
    Karwa Chauth 2022, Hema Malini, Shilpa Shetty

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Stars Karwa Chauth Wishes: आज यानी 13 अक्टूबर को करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस इस त्योहार को पूरी शिद्दत से सेलिब्रेट कर रही हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बधाई भी दे रहे हैं। इस बीच हेमा मालिनी (Hema Malini) से लेकर शिल्पा शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने इस खास मौके पर पोस्ट साझा किया है। 

    हेमा मालिनी

    एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर पर फोटो शेयर कर लिखा- आज सबसे महत्वपूर्ण पर्व करवा चौथ है। महिलाओं द्वारा अपने पति के कल्याण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरे दिन का उपवास रखा जाता है, जो रात में चांद देखने के बाद ही टूटता है। वहीं, मॉर्डन डेज में हम देखते हैं कि कई युवा पुरुष भी अपनी पत्नियों के साथ उपवास करते हैं, ये वास्तव में सराहनिय है। बता दें हेमा भी हर साल पति धर्मेंद्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है।

    शिल्पा शेट्टी 

    शिल्पा शेट्टी भी पति राज कुंद्रा के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस बार भी उन्होंने यह व्रत रखा है जिसकी एक झलक उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने देर रात हाथ और पैरों में पति के नाम की मेहंदी लगवाई। इस वीडियो में  उनके साथ  एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी भी नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने सभी को करवा चौथ की बधाई भी दी है। 

    Photo / Instagram ShilpaShetty

    नीतू कपूर

    नीतू कपूर ने बहू आलिया भट्ट् और बेटी रिद्धिमा कपूर की फोटो शेयर कर करवा चौथ की बधाई दी है।

    सोनल चौहान

    'जन्नत गर्ल' सोनल चौहान ने ट्विटर पर फोटो शेयर सभी महिलाओं को करवा चौथ की बधाई दी है। उन्होंने लिखा- आज मना रही सभी महिलाओं को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं....।

    खबरें और भी

    महीप कपूर

    संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ की पुरानी तस्वीरें शेयर कर सभी महिलाओं को करवा चौथ की बधाई दी है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor)

    यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2022: Bharti Singh ने लगवाई हर्ष के नाम की मेहंदी, येलो लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत