Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth 2022: Bharti Singh ने लगवाई हर्ष के नाम की मेहंदी, येलो लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 09:39 AM (GMT+05:30)

    Karwa Chauth 2022 भारती सिंह ने पति हर्ष की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। कॉमेडियन इस दौरान सेट पर भी मेहंदी लगाए नजर आईं जिसकी एक झलक सोशल ...और पढ़ें

    Bharti Singh, Karwa chauth 2022, Photo Instagram
    Bharti Singh, Karwa chauth 2022, Photo Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Karwa Chauth 2022: देशभर में आज यानी 13 सितंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए करती हैं। इस दिन रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही महिलाए व्रत खोलती है। इस दिन सभी महिलाए सुहाग श्रृंगार करती हैं। इसी बीच अब कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वह पति हर्ष के नाम की हाथों में मेहंदी लगाए नजर आ रही है। देर रात

    भारती को मुंबई में स्पॉट किया।

    भारती ने दिखाई हर्ष के नाम की मेहंदी

    इस वीडियो में आप देख सकते हैं भारती पैपरापी को करवा चौथ की बधाई देती नजर आ रही है। भारती शूटिंग के दौरान भी करवाचौथ की तैयारियों में बिजी दिखाई दीं। कॉमेडियन इस दौरान सेट पर भी मेहंदी लगाए नजर आईं। इस मौके पर भारती येलो कलर का खूबसूरत लहंगे में नजर आई। बता दें कि भारती पंजाबी और हैं ऐसे में करवाचौथ उनके लिए सबसे ज्यादा खास त्योहार है। भारती शादी के बाद हर साल पति की लंबी आयु के लिए ये व्रत करती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    भारती और हर्ष की लव स्टोरी

    भारती और हर्ष ने शादी से पहले करीब एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया था। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ, जिसके बाद 3 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। इस कपल की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान हुई थी। इस शो में भारती एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं, जबकि हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे। इसी शो के दौरान दोनों में दोस्ती हुई। भारती जहां पंजाबी हैं वहीं उनके पति हर्ष लिम्बाचिया गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। शादी के पांच साल बाद ये कपल पेरेंट्स बना। इसी साल मार्च में भारती ने बेटे को जन्म दिया था।


    यह भी पढ़ें- Karwa Chauth दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी, कभी गम जैसी फिल्मों में आया नजर, देखें पूरी लिस्ट

    खबरें और भी