यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karwa Chauth 2022: महीप कपूर ने शेयर की करवा चौथ की थ्रोबैक तस्वीरें, श्रीदेवी भी आई नजर
बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर करवा चौथ के मौके पर एक के बाद एक अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. इसी बीच अब संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर ने भी करवा चौथ की ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Karwa Chauth 2022: आज हर घर में करवा चौथ की धूम देखी जा रही है। ऐसे में हमारे फिल्मी सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। शिल्पा शेट्टी, ऐश्वर्या राय, रवीना टंडन, बिपाशा बासु समेत तमाम एक्ट्रेस यह व्रत रखती हैं। एक तरह जहां इस बार कई एक्ट्रेसेज अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं तो वहीं कुछ ऐसी भी हैं जो पुरानी यादे ताजा कर रही है। सोशल मीडिया पर हर कोई अपने अपने अंदाज में लोगों को करवा चौथ की बधाई दे रहा है। इसी बीच कपूर परिवार की बहू और संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की है।
शेयर की गई तस्वीरों में श्रीदेवी भी आई नजर
महीप कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पूरे 10 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों बॉलीवुड के कई खूबसूरत चेहरे नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से एक है श्रीदेवी का चेहरा। जो अब इस दुनिया में नहीं है। बता दें श्रीदेवी हमेशा अपने पति बोनी कपूर के लिए यह व्रत पूरे नियम से रखती थीं। एक तस्वीर में वो महीप अपने पति के साथ पूजा की थाली के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी से लेकर उनकी बेस्ट फ्रेंड्स नीलम कोठारी भी दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram
अनिल कपूर ने किया कमेंट
अनिल कपूर ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट किया. कमेंट करते हुए लिखते हैं नोस्टैल्जिया हैप्पीनेस फॉरएवर महीप। वहीं सुनीता कपूर यानी अनिल कपूर की पत्नी ने लिखा कि ये तस्वीरें बहुत प्यारी हैं। महीप के दोस्तों, फैमिली ने जमकर तारीफ की।
अनिल कपूर के घर सेलिब्रेट होता है करवा चौथ
बता दें महीप कपूर से लेकर शिल्पा शेट्ट, नीलम कोठारी, रवीना टंडन, समेत कई सेलेब्स हर साल अनिल कपूर के घर पहुंचते हैं। जहां सभी मिलकर पूजा करते हैं और फिर चांद को देकर व्रत खोलते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।