Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakhi Sawant ने बॉयफ्रेंड आदिल के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, लगवाई होने वाले पिया के नाम की मेहंदी

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 01:31 PM (IST)

    करवा चौथ के मौके पर राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल के लिए व्रत रखा है। शादी से पहले ही राखी ने आदिल की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखा और उनके नाम की मेहंदी ...और पढ़ें

    Rakhi Sawant, Karwa Chauth, Adil Durrani Khan
    Rakhi Sawant, Karwa Chauth, Adil Durrani Khan

     नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant Karwa Chauth: आज यानी 13 सितंबर को सभी सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। आमजन से लेकर फिल्मी सितारों में करवा चौथ की धूम देखने को मिल रही है। शिल्पा शेट्टी से लेकर मौनी रॉय समेत सभी ने अपने अपने पतियों के लिए यह व्रत रखा है। ऐसे में अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत कैसे पीछे रह सकती है। पिछले काफी समय से राखी बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी खान को डेट कर रही है। आए दिन राखी अपनी शादी को लेकर कई बयान देती नजर आती है। हालांकि यह तो कभी कन्फर्म नहीं हो पाया है कि राखी कब आदिल संग शादी करने वाली है लेकिन शादी से पहले उन्होंने करवा चौथ का व्रत जरूर रख लिया है।

    राखी ने लगवाई आदिल के नाम की मेहंदी

    गुरुवार की सुबह-सुबह आलिद और राखी सावंत को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान राखी देसी अंदाज में नजर आई। ऑफ व्हाइट सूट जिसपर उन्होंने खूबसूरत गोल्डन कलर का दुप्टा कैरी किया हुआ था। इसके अलावा उन्होंने अपने दोनों हाथों में आदिल के नाम की करवा चौथ की मेहंदी लगाई हुई थी। जो बेहद खूबसूरत नजर आई। इस दौरान उन्होंने मेहंदी से आदिल का नाम भी लिखवाया।

    View this post on Instagram

    A post shared by mid-day (@middayindia)

    राखी को महंगे तोहफे दे चुके हैं आदिल

    आदिल अपना प्यार जताने के लिए राखी को महंगे-महंगे तोहफे गिफ्ट करते रहते हैं। बीते दिनों आदिल ने उन्हें डायमंड नेकलेस दिया था, जिसके बाद दुबई में एक आलीशान घर भी राखी को गिफ्ट किया। इसकी एक झलक राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर दिखाई थी। अपने इस घर को राखी स्वर्ग से सुंदर बताया था। घर से पहले बॉयफ्रेंड आदिल उन्हें BMW कार भी दी थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

    यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2022: हेमा मालिनी से लेकर शिल्पा शेट्टी समेत इन सितारों ने दी करवा चौथ की बधाई

    खबरें और भी