Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth 2023: येलो आउटफिट में कियारा का दिखा खूबसूरत अंदाज, पहले करवा चौथ को मेहंदी और सरगी संग बनाया खास

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 08:47 AM (IST)

    Karwa Chauth 2023 इस साल बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेज हैं जो शादी के बाद 1 नवंबर को अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही हैं। इस लिस्ट में कियारा आडवाणी क ...और पढ़ें

    कियारा आडवाणी का पहले करवा चौथ पर दिखा ऐसा अंदाज / फोटो- Instagram
    कियारा आडवाणी का पहले करवा चौथ पर दिखा ऐसा अंदाज / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग दिल्ली में कियारा मना रही हैं पहला करवा चौथ
    2. कियारा आडवाणी ने सरगी से लेकर मेहंदी तक की फोटोज की शेयर
    3. येलो आउटफिट में दिखा कियारा का खूबसूरत अंदाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Karva Chauth 2023: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी इस साल फरवरी में हुई थी। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने जैसलमेर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात-फेरे लिए थे। अब शादी के कुछ महीने बाद कियारा आडवाणी (Kiara Advani)अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं।|

    वह कुछ दिनों पहले ही पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपने ससुराल दिल्ली आई हैं, ताकि वह अपने परिवार के साथ इस फंक्शन को और भी खास बना सकें। अब हाल ही में करवा चौथ शुरू होने से पहले कियारा आडवाणी ने इस खास दिन की कुछ झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

    येलो आउटफिट में दिखीं बला की खूबसूरत

    कियारा आडवाणी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में शुमार हैं, जिनका हर अंदाज फैंस का दिल जीत लेता है। अब हाल ही में उनका करवा चौथ 2023 से पहले ये लुक भी फैंस का दिल जीत रहा है। 'शेरशाह' एक्ट्रेस ने कुछ घंटो पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो तीन वीडियोज और फोटो शेयर की।

    यह भी पढ़ें: Sidharth Malhotra के साथ ससुराल रवाना हुईं Kiara Advani, दिल्ली में मनाएंगी पहला 'करवा चौथ'

    पहले बूमरैंग में वह येलो आउटफिट में नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने गले में लॉन्ग चेन पहनी है और मिनिमल मेकअप किया है। कार में बैठे हुए कियारा कहीं ट्रेवल करते हुए नजर आ रही हैं। सिंपल लुक में ही कियारा बेहद प्यारी लग रही हैं।

    खबरें और भी

    इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो और शेयर की है, जिसमें वह अपना फास्ट शुरू करने से पहले उनकी टेबल पर टोस्ट और शहद रखा हुआ दिखाई दे रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा आडवाणी ने कैप्शन में लिखा 'फास्ट डे' ।

    कियारा आडवाणी ने हाथों में लगाई सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी

    कियारा आडवाणी ने एक और फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की, जिसमें उन्होंने हाथ में मेहंदी लगाई हुई है। कियारा के हाथ में एक छोटा का स्टार बना हुआ है। आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के प्यार की कहानी 'शेरशाह' के सेट से शुरू हुई थी।

    दोनों ने शूटिंग के दौरान ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और अब ये दोनों बॉलीवुड के पसंदीदा बी-टाउन मैरिड कपल की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Karva Chauth 2023: परिणीति समेत ये हसीनाएं शादी के बाद मनाएंगी पहला करवा चौथ, रखेंगी पति के लिए निर्जला व्रत