Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sidharth Malhotra के साथ ससुराल रवाना हुईं Kiara Advani, दिल्ली में मनाएंगी पहला 'करवा चौथ'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 05:44 PM (IST)

    Kiara Advani And Sidharth Malhotra FIRST Karva Chauth इस साल कियारा आडवाणी (Kiara Advani) पति सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के लिए पहला करवा ...और पढ़ें

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Photo Instagram)
    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Photo Instagram)

    HighLights

    1. शादी के बाद कियारा आडवाणी का पहला करवा चौथ
    2. एक्ट्रेस ससुराल वालों के साथ मनाएंगी करवा चौथ
    3. रविवार शाम दिल्ली रवाना हुए सिड-कियारा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kiara Advani And Sidharth Malhotra FIRST Karva Chauth: देशभर में 1 नवंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। करवा चौथ की हलचल बॉलीवुड गलियारों में भी खूब देखने को मिल रही है। इस साल बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं जिनका शादी के बाद पहला करवा चौथ व्रत होगा।

    इन्हीं में से एक है कियारा आडवाणी (Kiara Advani)। जी हां इस साल कियारा पति सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं। ऐसे में ये कपल रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो सामने आया है।

    यह भी पढ़ें- Ashok Kumar Birth Anniversary: क्या है कियारा आडवाणी से अशोक कुमार का रिश्ता और क्यों छोड़ा जन्मदिन मनाना?

    ससुराल रवाना हुई कियारा आडवाणी

    कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने 7 फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे। ऐसे में कियारा पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए करवा चौथ (Karva Chauth ) का व्रत रखने वाली है, जिसके के लिए

    ये कपल दिल्ली रवाना हुआ।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    कियारा आडवाणी मनाएंगे पहला करवा चौथ

    सेलेब्रिटी फोटोग्राफर मानव मिगलानी ने वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कियारा अपना पहला करवा चौथ अपने ससुराल यानी दिल्ली में मल्होत्रा  परिवार के साथ मनाएंगी। एयरपोर्ट पर ये कपल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस मौके पर कियारा क्रीम-टोन्ड क्रॉप टॉप के साथ ब्लू कलर की फ्लेयर्ड पैंट और कैप में नजर आई। तो वहीं, सिद्धार्थ फेडेड पैंट के साथ क्रीम कलर की स्वेटशर्ट में नजर आए।

    खबरें और भी

    सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी

    इस कपल की लव स्टोरी की बात करें तो फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर शुरू हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। हालांकि, सालों तक दोनों ने अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा था और इसी साल फरवरी में हमेशा के लिए एक-दूसरे के साथ सात फेरों में बंध गए।

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: शादी के बाद कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मनाई पहली गणेश चतुर्थी, देखें वीडियो

    कियारा और सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म

    वर्कफ्रंट की बात करे तो कियारा आडवाणी के पास वॉर 2  राम चरण के साथ गेम चेंजर में नजर आएगी। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' की तैयारियों में जुटे हैं। ये मूवी 15 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।